फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Complaint against Actress Munmun Dutta for Defamatory remarks against Scheduled Castes to Hansi Police

विवाद: अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी, अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के खिलाफ हांसी में शिकायत  

Tue, 11 May 2021 01:07 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 11 May 2021 01:07 PM IST
सार

कलसन ने अपनी शिकायत में कहा कि उक्त अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर पूरे भारत में अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है और एक शब्द को गाली के तौर पर इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन
Complaint against Actress Munmun Dutta for Defamatory remarks against Scheduled Castes to Hansi Police
मुनमुन दत्ता - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के बाद अब टीवी की मशहूर अभिनेत्री व तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुख्य कलाकार मुनमुन दत्ता भी अनुसूचित जाति के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में फंसती नजर आ रही है।

विज्ञापन


नेशनल अलायंस फॉर अनुसूचित हुमन राइट्स के संयोजक रजत कलसन ने हांसी पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत देकर आरोप लगाया है कि मुनमुन दत्ता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर कहा कि उसे यूट्यूब पर वीडियो डालनी है जिसमें वह अच्छा दिखना चाहती है और इस स्थान पर अपमानजनक टिप्पणी की है।
विज्ञापन

 

कलसन ने अपनी शिकायत में कहा कि उक्त अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो डालकर पूरे भारत में अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है और एक शब्द को गाली के तौर पर इस्तेमाल किया है। जिस शब्द का इस्तेमाल उन्होंने किया है, वह अनुसूचित जाति की एक उपजाति है। इससे पूरे अनुसूचित जाति समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। कलसन ने एसपी से शिकायत देकर मांग की है कि उस अभिनेत्री के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मांग चुकी हैं माफी

दरअसल, मुनमुन दत्ता ने अपने एक वीडियो में अनुसूचित समुदाय के लिए जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया है। एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने उन्हें घेर लिया है। उनके इस वीडियो पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। अपनी गलती का एहसास होते ही मुनमुन ने यह वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया है।   

इस वीडियो पर माफी मांगते हुए मुनमुन दत्ता ने बयान भी जारी किया था। उन्होंने लिखा था कि यह एक वीडियो के संदर्भ में है जिसे उन्होंने कल पोस्ट किया था, जहां उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए एक शब्द का गलत अर्थ लगाया गया है। यह अपमान, धमकी या किसी की भावनाओं को चोट पहुंचाने के इरादे से कभी नहीं कहा गया था। उनकी भाषा के अवरोध के कारण, उन्हें सही मायने में शब्द का मतलब नहीं पता था।  जब उन्हें इसका मतलब पता चला तो उन्होंने तुरंत उस पार्ट को हटा दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed