फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Child Protection Officer stopped the marriage of a rape victim minor in Hisar of Haryana

हिसार: छह माह की गर्भवती नाबालिग का कराया जा रहा था विवाह, बाल संरक्षण अधिकारी पहुंचीं तो दुष्कर्म का हुआ खुलासा

Fri, 18 Feb 2022 01:07 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 18 Feb 2022 01:07 AM IST
सार

नाबालिग की शादी की सूचना पर बाल संरक्षण अधिकारी पहुंची तो दुष्कर्म का खुलासा हुआ। राजस्थान से बरात आनी थी। मानसिक अस्वस्थ नाबालिग छह माह की गर्भवती मिली।

विज्ञापन
Child Protection Officer stopped the marriage of a rape victim minor in Hisar of Haryana
child marriage

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले की एक बस्ती में रहने वाली 14 वर्षीय मानसिक तौर पर कमजोर लड़की की शादी की सूचना पर गुरुवार को महिला बाल संरक्षण अधिकारी मौके पर पहुंची। इस दौरान परिजन शादी की तैयारी में जुटे थे। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग 6 माह की गर्भवती है। उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। बच्चे का डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा। दोषी को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। महिला थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी अनुसार एक बस्ती में रहने वाला परिवार गुरुवार को अपनी 14 साल की नाबालिग बेटी की शादी कर रहा था। शिकायत के बाद बाल संरक्षण अधिकारी बबीता चौधरी पुलिस के साथ मौके पर पहुंची। जब किशोरी को देखा तो उसका पेट सामान्य से बड़ा दिखाई दिया। किशोरी से बात की तो पता चला कि वह मानसिक रूप से कमजोर है। जिस कारण वह कुछ नहीं बता सकी। किशोरी की मां भी जानकारी नहीं दे सकी।
विज्ञापन


किशोरी के पिता ने बताया कि करीब दस दिन पहले अस्पताल में बेटी का चेकअप करवाने गया था। उस समय पता चला। बाद में किशोरी का पिता इस बात से इनकार करने लगा। बबीता चौधरी ने इस बारे मे राज्य बाल आयोग की चेयरपर्सन ज्योति बैंदा को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीता चौधरी ने बताया कि जब हम वहां पर पहुंचे तो किशोरी दुल्हन के कपड़ों में थी। जानकारी जुटाई तो पता चला कि राजस्थान से बरात आनी थी। किशोरी के पिता कबाड़ी का काम करते हैं। करीब सात साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। उस समय किशोरी की उम्र सात साल की थी। किशोरी की एक पांच साल की बहन भी हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 
 

किशोरी मानसिक रूप से कमजोर है। उसकी मां की हालात भी ठीक नहीं हैं। इस बारे में जांच के लिए गर्भ में पल रहे बच्चे की डीएनए जांच करवाई जाएगी। चिकित्सक की सलाह लेकर गर्भपात पर फैसला होगा। इस प्रकरण में दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता की काउंसिलिंग करवाई जाएगी। - ज्योति बैंदा, चेयरपर्सन, राज्य बाल संरक्षण आयोग 

किशोरी की एएनएम से जांच करवाई तो पता लगा कि 24 सप्ताह का गर्भ है। शुक्रवार को किशोरी का अल्ट्रासाउंड करवाया जाएगा। उसके बाद सही पता चल पाएगा की किशोरी कितने माह की गर्भवती है। - बबीता चौधरी, बाल सरंक्षण अधिकारी, हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed