{"_id":"64b633bbe227a2b0e8015765","slug":"cheating-of-lakhs-of-rupees-in-name-of-buying-suits-online-in-hisar-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर लाखाें रुपये की ठगी, पुलिस मामले की जांच जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर लाखाें रुपये की ठगी, पुलिस मामले की जांच जुटी
Tue, 18 Jul 2023 12:09 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 18 Jul 2023 12:09 PM IST
सार
हिसार के साइबर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में खेदड़ पॉवर प्लांट में काम करने वाले राजेंद्र ने बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन महिला सूट की खरीदारी की थी। डाक के जरिए सामान घर आ गया। उनका कहना है कि जो सामान खरीदा था वह सामान नहीं आया।
विज्ञापन
ठगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के खेदड़ पॉवर प्लांट में काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ ऑनलाइन सूट खरीदने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी हो गई। इस संबंध में राजेंद्र ने साइबर पुलिस थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने अज्ञात के पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
साइबर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में खेदड़ पॉवर प्लांट में काम करने वाले राजेंद्र ने बताया कि फेसबुक पर ऑनलाइन महिला सूट की खरीदारी की थी। डाक के जरिए सामान घर आ गया। उनका कहना है कि जो सामान खरीदा था वह सामान नहीं आया। सामान को देखने के बाद इन साइट से खरीदारी की थी उस साइट का गूगल पर नंबर सर्च किया। नंबर मिलने के बाद उस पर कॉल की।
विज्ञापन
जब बातचीत की तो उसने कहा कि इस नंबर पर आर्डर की पूरी जानकारी भेज दों। उसके बाद उसने व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उस लिंक पर जानकारी भेज दी। उसके बाद खाते से एक लाख 3500 रुपये की नकदी कट गई। इस बारे में पुलिस में शिकातय दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन