फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Caught a bus in checking, Transport minister, Hisar

परिवहन मंत्री पंवार ने पकड़ी फर्जी बस, इंपाउंड कराया

Wed, 20 Jul 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Wed, 20 Jul 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
Caught a bus in checking, Transport minister, Hisar
मंत्री ने पकड़ी फर्जी बस - फोटो : bureau

प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार ने सोमवार को छापे की कार्रवाई कर हांसी में हरियाणा रोडवेज की फर्जी निजी बस को पकड़ा। यह बस जींद-हांसी-जींद रूट पर चलाई जा रही थी। परिवहन मंत्री ने मौके पर विभाग के अधिकारियों को बुलाया और एचआर 39 सी 4248 नंबर की इस निजी बस को इंपाउंड करवाया।

विज्ञापन


निजी बसों पर हरियाणा रोडवेज की बसों जैसा रंग करवाकर उन्हें मनमाने रूटों पर चलाए जाने की शिकायतें मिलने के बाद परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार प्रदेश भर में ऐसी बसों को लेकर औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इस अभियान में अभी तक ऐसी 6 बसें पकड़ी जा चुकी हैं जो रोडवेज बसों के जैसी दिख रही थीं।
विज्ञापन


आज पकड़ी बस पर भी रोडवेज बस के जैसा ही रंग करवाया गया था और यात्रियों को भ्रमित करने के लिए इस बस पर हरियाणा शक्ति व हरियाणा एक्सप्रेस भी लिखा था।

परिवहन मंत्री ने कहा है कि प्रदेश में गैर कानूनी तरीके से चल रही इस प्रकार की बसों को रोकने के लिए आगे भी उनका अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि किसी भी बस को रोडवेज बसों के जैसा रंग व आकार देकर चलाना परिवहन विभाग के नियमों के विरुद्ध है। परिवहन मंत्री ने सभी जिलों के रोडवेज महाप्रबंधकों और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण के अधिकारियों को भी इस दिशा में निर्देश दिए हैं कि सभी बसों की पहचान करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed