{"_id":"572cf0d84f1c1bb9305cd42b","slug":"beat-the-student-in-hisar-accused-teacher-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने छात्र को ऐसा पीटा कि उसके चेहरे पर बन गए निशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीचर ने छात्र को ऐसा पीटा कि उसके चेहरे पर बन गए निशान
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 07 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
टीचर पर छठी के छात्र की पिटाई का आरोप
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय नगर के एक निजी स्कूल के एक टीचर पर छठी कक्षा के छात्र लिवांशु चौहान की पिटाई करने का आरोप है। छात्र को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सनातन धर्म चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान एवं बसपा नेता संजय चौहान ने बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा लिवांशु चौहान विजय नगर के एक स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ता है। बच्चे शुक्रवार को आपस में शरारत कर रहे थे, जिस पर किसी छात्र ने उनके बेटे का नाम ले दिया। स्कूल के टीचर ने बिना कुछ पूछे उनके पुत्र को बुरी तरह से पीटा, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान बन गए।
विज्ञापन
बच्चे को सामान्य अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे चोटें पाई गईं एमएलआर काटने के बाद दाखिल किया गया। चौहान ने बताया कि उनके बच्चे की गलती नहीं थी, फिर भी टीचर द्वारा उसकी पिटाई करना गलत है। डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चे के अस्पताल में दाखिल होने की सूचना आई है। बच्चे के बयान लेने के बाद कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन