फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BDPO arrest in bribe case

बीडीपीओ 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

Tue, 05 Jan 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Tue, 05 Jan 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
BDPO arrest in bribe case

सिवानी के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी दुर्गादत्त शर्मा को सतर्कता ब्यूरो विभाग की टीम ने सोमवार 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। ठेकेदार महावीर की शिकायत पर पकड़े गए बीडीपीओ पर 7 लाख रुपये का बिल पास करवाने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


तोशाम और सरल के बीच से दबोचे गए बीडीपीओ को बाद में विभाग की टीम अपने साथ गिरफ्तार करके हिसार ले गई। टीम ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, विभाग की भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई इस कार्रवाई से विभिन्न सरकारी महकमों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


ठेकेदार महावीर सिंह का 7 लाख रुपये का बिल था। आरोप है कि इसे निकालने में बीडीपीओ आनाकानी कर रहा था। इसी बीच दोनों के बीच रिश्वत को लेकर बातचीत हुई तो सौदा 20 हजार रुपये में तय हो गया। इसकी शिकायत महावीर ने सतर्कता विभाग और उपायुक्त भिवानी को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता महावीर की शिकायत पर उपायुक्त डॉ. साकेत कुमार ने नायब तहसीलदार रणसिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। तोशाम और सिवानी के बीच दुर्गादत्त को महावीर ने जैसे ही 20 हजार की रिश्वत दी तो टीम ने उन्हें तुरंत धर दबोचा और अपने साथ गिरफ्तार करके हिसार ले गई।

इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के हाथ धुलवाए गए तो वे लाल पाए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिश्वत की राशि समेत टीम ने काबू कर लिया है।


उधर, बीडीपीओ के खिलाफ हुई इस कार्रवाई के बाद यहां के विभिन्न महकमों में खलबली मच गई। बीडीपीओ पर चुनाव के एन वक्त पर हुई इस कार्रवाई से विभाग के लोग भी सकते में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed