{"_id":"591743834f1c1b1d688530fe","slug":"auto-driver-doing-wrong-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"उकलाना के होटल से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उकलाना के होटल से 20 किलो चूरा पोस्त बरामद, होटल संचालक गिरफ्तार
अमर उजाला/ब्यूराो/हिसार
Updated Sat, 13 May 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने उकलाना में एक होटल में छापेमारी कर 19 किलो 800 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में होटल हरियाणा धमाका के संचालक सुभाष को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कुुमार ने सुभाष से पूछताछ की। पूछताछ में बताया कि उसने लालच में आकर एक ड्राइवर से ये चूरा पोस्त ले ली। हजारों रुपये कीमत की ये चूरा पोस्त वह थोड़ा-थोड़ा करके ट्रक ड्राइवरों को महंगे दामों में बेच देता था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।