फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempt to rape with girl, 5 years imprisonment, Hisar

बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को 5 साल कैद

Fri, 12 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 12 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक की अदालत ने 8 साल की एक बच्ची को बंधक बनाने, छेड़छाड़ करने और दुष्कर्म के प्रयास के जुर्म में चंडीगढ़ रोड के एक गांव के वहशी युवक कुलदीप को 5 साल की कैद और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे एक महीने की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। अदालत ने उसे मंगलवार को दोषी करार दिया था।

विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने इस संबंध में बीती 31 मार्च को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार चंडीगढ़ रोड के एक गांव में वारदात वाले दिन आठ साल की बच्ची खेल रही थी।
विज्ञापन


बच्ची की मां को कुछ देर बाद अपनी बेटी की जोर से चिल्लाने की आवाज सुनी थी। इस पर बच्ची की मां साथ वाले घर में पहुंची तो उसकी बेटी के कपड़े फटे हुए थे और वह रो रही थी। कुलदीप के तन पर कोई कपड़ा नहीं था। वह कपड़े पहन बच्ची की मां को धक्का मारकर फरार हो गया था। महिला ने पति को घर आने पर वारदात से अवगत कराया और फिर वह महिला थाना पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने पुलिस को बयान देकर कहा था कि पड़ोसी कुलदीप उसकी मासूम बेटी को गली से उठाकर घर ले गया। उसके साथ छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़े और गलत हरकतें की। वह शराब पीए हुए था और उसे धक्का मारकर मौके से फरार हो गया।


एएसआई मेवा रानी ने शिकायत के आधार पर नामजद कुलदीप के खिलाफ बंधक बनाकर छेड़छाड़ करने एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार किया था। अदालत ने मुकदमे की पूरी सुनवाई के बाद उसे दोषी मानते हुए सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed