{"_id":"623f6a34f055bc2c23278df6","slug":"attempt-to-kidnap-a-bride-by-stopping-a-doli-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: डोली रुकवा दुल्हन के अपहरण का किया प्रयास, आरोपी बोला- तेरी डोली तो सिर्फ मेरे ही घर जाएगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हरियाणा: डोली रुकवा दुल्हन के अपहरण का किया प्रयास, आरोपी बोला- तेरी डोली तो सिर्फ मेरे ही घर जाएगी
Sun, 27 Mar 2022 01:02 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:02 AM IST
सार
साउथ बाईपास पर दो गाड़ियों में आए युवकों ने नहर पुल के पास वारदात की। पुलिस ने नौ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के हिसार में साउथ बाईपास पर दो गाड़ियों में सवार बदमाशों ने दुल्हन की डोली को रोक कर उसके अपहरण का प्रयास किया। इसके बाद दूल्हे व अन्य को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी कैमरी गांव निवासी अनिल ने डोली में बैठी दुल्हन से कहा कि तेरी डोली तो सिर्फ मेरे ही घर जाएगी। इसी दौरान भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी फरार हो गए। दुल्हन के भाई ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने कैमरी गांव निवासी अनिल, मदन समेत सात अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रोहतक से आई थी बरात सुबह साढ़े पांच बजे दिया वारदात को अंजाम
शिकायतकर्ता का कहना है कि 24 मार्च की रात को उसकी बहन की शादी थी। रोहतक जिले से बरात आई थी। सुबह साढ़े पांच बजे बहन की डोली घर से निकली। जैसे ही उनकी गाड़ी साउथ बाईपास पर नहर पुल के पास पहुंची तो सामने से दो गाड़ियां आईं और बहन की गाड़ी को रुकवा लिया। इसके बाद अनिल उतरा और मेरी बहन को जबरन गाड़ी से निकाल कर उसको अपने साथ ले जाने लगा।
विज्ञापन
उन्होंने हथियार के बल पर बहन के अपहरण का प्रयास किया। जीजा और मेरे भाई ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो हथियार दिखा गोली मारने की धमकी दी। आरोपी अनिल ने कहा कि तेरी डोली सिर्फ मेरे घर जाएगी। इसी दौरान लोग एकजुट हुए तो आरोपी धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन
बाद में बहन अपने ससुराल गई। मामले की जांच कर रहे एचसी अनिल कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर अनिल, मदन और अन्य के खिलाफ रास्ता रोककर अपहरण का प्रयास और जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
आरोपी ने तीन साल पहले धोखे से कुछ कागजात पर करवा लिए थे हस्ताक्षर
पुलिस को दी गई शिकायत में युवक ने बताया कि उसकी बहन शहर के एक कॉलेज में पढ़ती थी। उस दौरान कैमरी गांव के अनिल से उसकी बातचीत होने लगी। एक अप्रैल 2019 को अनिल ने बहन को बहला फुसला कर बरवाला मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बुलाया। वहां पर विश्वास में लेकर मेरी बहन से कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए।
कुछ दिन के बाद अनिल ने मेरी बहन को कहा कि जिन कागजों पर साइन करवाए थे, वे शादी के प्रमाण पत्र थे। इसके बाद वे अनिल के घर गए और पंचायत भी हुई। पंचायत में फैसला हुआ कि जो भी कागजात है उन्हें अदालत में निरस्त करवा देंगे। इसके बाद 15 सितंबर 2021 को अदालत में वे कागजात निरस्त करवा दिए। इसके बाद दोनों पक्षों का कोई लेनदेन नहीं रहा। इसके बाद बहन की शादी रोहतक जिले के रहने वाले एक युवक के साथ तय कर दी।