{"_id":"576843c24f1c1bf013b47dab","slug":"attempt-of-robbery-in-bank-hisar-bank-breake-wall-of-back-side-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षाकर्मी ने ही लगाई बैंक में सें, पिछली दीवार तोड़कर घुसे अंदर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरक्षाकर्मी ने ही लगाई बैंक में सें, पिछली दीवार तोड़कर घुसे अंदर
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
बैंक में सेंध
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के अनाज मंडी रोड स्थित आईडीबीआई बैंक में तीन नकाबपोश बदमाशों ने सेंधमारी कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखी नकदी उड़ाने का प्रयास किया है। लुटेरे बैंक के नजदीक स्थित मार्केट की गली में बीडीपीओ ऑफिस के पिछली तरफ से बैंक की दीवार तोड़कर अंदर घुसे थे, लेकिन स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
ऐसे में वे वारदात को अंजाम देने में विफल हो गए। सीसीटीवी की फुटेज में बैंक का सुरक्षाकर्मी पहचान में आ गया। पुलिस ने सरसौद निवासी आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजबीर सैनी, एसएचओ जगबीर सिंह मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोमवार सुबह जब सफाई कर्मचारी सफाई करने बैंक में पहुंचा तो उसे बैंक के अंदर बाथरूम की तरफ पिछली दीवार टूटी मिली। इस पर उसने बैंक अधिकारियों को घटना से अवगत कराया। घटना की सूचना मिलने पर बैंक अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें तीन नकाबपोश लुटेरे तोड़-फोड़ करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार कंकरीट से बनी होती है, ऐसे में लुटेरे उस दीवार को तोड़ नहीं पाए।
बदमाश रात करीबन एक बजे बैंक की बाहरी दीवार तोड़कर अंदर घुसे और स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार तोड़ने का प्रयास किया। दो घंटे तक जब स्ट्रॉन्ग रूम की दीवार नहीं टूटी तो बदमाश वापस चले गए। सुबह बैंक के पिछले हिस्से की दीवार को टूटा देख इस संबंध में बैंक अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुुंची पुलिस ने छानबीन की।
हालांकि बैंक में कितना कैश था, इस मामले को लेकर बैंक मैनेजर विकास साही ने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। इस संबंध में पुलिस को बैंक के अधिकारी की तरफ से शिकायत दे दी गई है।
पुलिस बैंक के सुरक्षाकर्मी अनिल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं वारदात के बाद सोमवार को बैंक का कामकाज भी काफी प्रभावित रहा।
जगबीर सिंह, थाना प्रभारी