{"_id":"5734dc034f1c1b9010919e5d","slug":"arrest-three-of-naveen-khaati-gange-in-hisar-crime-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के नवीन खाती गैंग के दो गुर्गो समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली के नवीन खाती गैंग के दो गुर्गो समेत तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 13 May 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के नवीन खाती गैंग के दो गुर्गो समेत तीन गिरफ्तार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी एसटीएफ ने बुधवार रात अग्रोहा मोड़ पर एक आई 20 कार में सवार तीन बदमाशों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इनमें दिल्ली के मितराऊं का साजन छिंपी उर्फ लाला और प्रवीण उर्फ बब्बू तथा बब्बू का रिश्तेदार हांसी की ढाणी कुतुबपुर निवासी जयपाल गुर्जर शामिल हैं।
विज्ञापन
तीनों के कब्जे से चार अवैध पिस्तौल और कारतूस मिले हैं। साजन और प्रवीण एनसीआर के कुख्यात नवीन खाती गैंग के गुर्गे हैं और दिल्ली पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है।
विज्ञापन
आईजी ओपी सिंह ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बुधवार को फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के देसी शराब के ठेके से तीनों बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 12 हजार रुपये लूटे थे। फिर वे आई 20 कार में फरार हो गए थे।
विज्ञापन
ठेके के कारिंदों द्वारा पुलिस को सूचना देने पर रेंज भर में अलर्ट कर दिया गया था। एसटीएफ टीम के सदस्यों ने अग्रोहा मोड़ पर नाकेबंदी कर रखी थी। फतेहाबाद की तरफ से बदमाश तेज स्पीड में कार लेकर आए तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें वाहन रोकने का इशारा किया।
लेकिन चालक ने कार रोकने की बजाय पुलिस कर्मियों पर चढ़ाने का प्रयास किया। इस पर पुलिस कर्मी फुर्ती से पीछे हटने के कारण बच गए और उन्होंने फिर कार घेरकर तीनों को हिरासत में ले लिया। अग्रोहा थाना में इस संबंध हत्या प्रयास और सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।
दिल्ली और हरियाणा की 26 संगीन वारदातें स्वीकारी
आईजी सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पूछताछ में दिल्ली के अलावा हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, हिसार और फतेहाबाद में हत्या, हत्या प्रयास, लूट और डकैती की 26 वारदातें स्वीकार की हैं। दिल्ली पुलिस ने साजन और प्रवीण की सूचना देने वाले को 50-50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा कर रखी है। पुलिस ने तीनों को वीरवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।