{"_id":"58e6929b4f1c1b081a5b4da3","slug":"arrest-arrest-in-hisar-baby-born-medical-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 रुपये में शर्तिया लड़का होने की दवा देने वाला श्यामसुख में पकड़ा, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
400 रुपये में शर्तिया लड़का होने की दवा देने वाला श्यामसुख में पकड़ा, केस दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
arrest shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल के डिप्टी सीएमओ डॉ. टीपी शर्मा की अगुवाई में टीम ने श्यामसुख वासी सुल्तान को शर्तिया लड़का होने की दवा देते हुए धर दबोचा। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विभाग को सूचना मिली थी कि गांव श्यामसुख का सुल्तान अपने गांव में शर्तिया लड़का होने की दवाई बेचता है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक बोगस ग्राहक बनाकर उसे दवाई लेने के लिए भेजा। सुल्तान सिंह ने 400 रुपये में लड़का होने की दवाई दे दी। तभी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुलिस के साथ वहां छापा मारकर उसके कब्जे से 400 रुपये और लड़का होने की प्रतिबंधित दवाएं बरामद कीं।
विज्ञापन
अग्रोहा थाना पुलिस ने इस संबंध में सुल्तान को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। स्वास्थ्य विभाग को कई दिनों से ऐसी दवा बेचने की सूचना मिल रही थी। अग्रोहा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन