फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Accused seeking extortion from Congress MLA Kuldeep Bishnoi arrested from Rajasthan

हरियाणा: कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई से रंगदारी मांगने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, मांगे थे दो करोड़

Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 17 Feb 2022 11:56 PM IST
सार

आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर पत्र भेजकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उनके पीए को भी धमकी दी गई थी। विधायक की ओर से मंगलवार देर शाम आदमपुर पुलिस को शिकायत दी गई थी। एसटीएफ ने 48 घंटे में मामला सुलझा लिया।

विज्ञापन
Accused seeking extortion from Congress MLA Kuldeep Bishnoi arrested from Rajasthan
कुलदीप बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार के पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के बेटे एवं आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई से दो करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में एसटीएफ ने 48 घंटे के अंदर आरोपी को राजस्थान के बीकानेर से गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी अशोक को जल्द पुलिस हिसार लाएगी। 

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ बी सतीश बालान के आदेशानुसार हिसार एसटीएफ के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने टीम का गठन किया। एसटीएफ यूनिट हिसार की टीम के इंचार्ज निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने गुरुवार को आरोपी अशोक वासी मोडामत थाना भज्जू जिला बीकानेर (राजस्थान) को टेक्निकल ऐनालाइसिस के आधार पर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


आरोपी ने पूछताछ में अपना आरोप कुबूला है। एसटीएफ ने आगामी पूछताछ के लिए आरोपी को जिला पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में  एएसआई अनूप सिंह व कृष्ण कुमार, एचसी जयबीर सिंह व रघुबीर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप बिश्नोई को मिली एस्कॉर्ट सुरक्षा
कांग्रेस के आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में उन्हें एस्कॉर्ट सुरक्षा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा उनके आवासों व प्रतिष्ठानों पर भी पुलिस तैनात कर दी गई। बुधवार को नलवा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे रणधीर पनिहार ने पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह से मुलाकात कर सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। 

आदमपुर विधायक कुलदीप बिश्नोई को विदेशी नंबर से व्हाट्सएप पर पत्र भेजकर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। उनके पीए को भी धमकी दी गई थी। विधायक की ओर से मंगलवार देर शाम आदमपुर पुलिस को शिकायत दी गई थी। इसके बाद सुरक्षा को देखते हुए कुलदीप बिश्नोई को पुलिस की एस्कार्ट उपलब्ध करवा दी गई है। 


2015 में भी मांगी गई रंगदारी
वर्ष 2015 में भी कुलदीप बिश्नोई को धमकी भरा पत्र भेजकर 10 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। बता दें कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कुलदीप बिश्नोई के पिता स्वर्गीय भजनलाल को जेड प्लस सुरक्षा मिली हुई थी। पंजाब में आतंकवाद के समय जरनैल सिंह भिंडवाला ने भजनलाल को मारने की धमकी दी गई थी। एक बार अंबाला के पास भजनलाल के काफिले के रास्ते में बम ब्लास्ट भी किया गया था। हमलों के बाद भजनलाल की सुरक्षा को बढ़ाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed