{"_id":"63433c7f62f2cd34c7197a8b","slug":"accused-arrested-with-illegal-weapon-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar: हांसी व जींद में हत्या करने के लिए खरीदा था पिस्तौल, पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Hisar: हांसी व जींद में हत्या करने के लिए खरीदा था पिस्तौल, पुलिस के हत्थे चढ़ा
Mon, 10 Oct 2022 02:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 10 Oct 2022 02:56 AM IST
सार
हांसी सीआईए-1 की टीम ने माजरा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान माजरा निवासी सचिन के रूप में हुई है। नारनौंद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
arrest symbol
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हांसी व जींद में हत्या करने के लिए आरोपी ने अवैध पिस्तौल खरीदा था। इन हत्याओं की साजिश रचने के तार जेल से जुड़े हुए हैं। शनिवार देर रात आरोपी हांसी सीआईए-1 की टीम के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
हांसी सीआईए-1 के हेड कांस्टेबल प्रवीन को सूचना मिली थी कि पेटवाड़ की तरफ से एक युवक गांव माजरा की तरफ आ रहा है, जिसके पास एक अवैध पिस्तौल है और वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। टीम ने वहां पर दबिश दी तो एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान माजरा निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर पिस्तौल को अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी सचिन ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद था। वहीं, उसके साथी जेल में बंद कुछ लोगों ने उससे अवैध रूप से एक पिस्तौल खरीदने के लिए कहा था।
विज्ञापन
सचिन ने बताया कि कुछ दिन बाद वह आरोपी भी पैरोल पर जेल से बाहर आने थे और उसके बाद इस पिस्तौल से हांसी व जींद में हत्या करने का षड्यंत्र मिलकर रचना था, लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।