फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कुल्हाड़ी से तीन वार कर महिला की हत्या

कुल्हाड़ी से तीन वार कर महिला की हत्या

Sun, 12 May 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से तीन वार कर महिला की हत्या
नारनौंद (हिसार)। कस्बे में एक सिरफिरे युवक ने महिला पर कुल्हाड़ी से वार कर सरेआम कत्ल कर दिया। महिला ने काफी दूर तक भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन युवक ने उसका पीछा कर उसे काटकर उसकी हत्या कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही नारनौंद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। नारनौंद के डीएसपी भी मौके पर पहुंचे और वारदात स्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि महिला के तीन बच्चे हैं
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नारनौंद के वार्ड-7 निवासी 33 वर्षीय रजनी पत्नी पप्पू का एक युवक पिछले काफी समय से पीछा कर उसे परेशान करता था। शनिवार को महिला खांडा मोड़ की तरफ से अपने घर जा रही थी। कुछ दूरी से युवक ने महिला का पीछा करना शुरू कर दिया। महिला ने करीब 100 मीटर तक भागकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने महिला पर कई वार किए। महिला के भागते रहने की वजह से कई वार खाली निकल गए, लेकिन उसके बाद आरोपी ने महिला के सिर पर कुल्हाड़ी से तेज वार कर दिया, जिसके कारण महिला मौके पर ही गिर गई। गिरने के बाद भी युवक ने उस पर दो वार किए, जिसके कारण महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसके बाद आरोपी कुल्हाड़ी को अपने साथ लेकर वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना नारनौंद पुलिस को दी तो पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम हांसी के नागरिक अस्पताल में कराया जाएगा। पुलिस ने महिला के जेठ इंद्र कुमार के बयान पर नारनौंद के वार्ड-8 निवासी अजय उर्फ भालू के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन


चुनाव ड्यूटी पर क्षेत्र में हम गश्त पर थे। जैसे ही मामले की सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया। मृतक महिला के जेठ इंद्र कुमार के बयान पर अजय उर्फ भालू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगेन्द्र राठी, डीएसपी नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed