{"_id":"5cd7265bbdec220772689862","slug":"91557603931-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालवास गांव के सरकारी खाद बिक्री केंद्र के डीएपी के 42 बैग चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालवास गांव के सरकारी खाद बिक्री केंद्र के डीएपी के 42 बैग चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कालवास गांव स्थित पीएसीएस प्राइमरी एग्रीकल्चर को-ऑपरेटिव सोसायटी से 42 कट्टे खाद के चोरी हो गए। स्टोर संभालने वाले नलोई निवासी अतर सिंह ने इस संबंध में आजाद नगर थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नलोई निवासी अतर सिंह ने बताया कि वह गंगवा में खाद बिक्री केंद्र कालवास पर कार्यरत है। 26 फरवरी को उसके पास इफ्को से 1100 बैग डीएपी खाद के आए थे। उसने उनमें से 930 बैग एक कमरे में रखवा दिए। कमरा भर जाने के कारण उसने बाकी 170 बैग को दूसरे कमरे में रखवा दिया। दूसरे कमरे में 6 अप्रैल को 450 बैग यूरिया खाद के रखवाए थे। शिकायतकर्ता ने बताया कि 9 मई को उसने 49 बैग डीएपी के बेच दिए और शाम को सभी स्टोर को ताले लगाकर अपने घर चला गया। 10 मई को सुबह उसके पास कालवास निवासी सुभाष का फोन आया कि स्टोर के दरवाजे खुले पड़े हैं। उसने अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी और मौके पर पहुंचा। जब उसके अधिकारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि मेन गेट के ताले टूटे पड़े थे। अंदर रिकॉर्ड के अनुसार मिलान किया गया तो 42 बैग डीएपी के चोरी हुए पाए गए।
जांचकर्ता एसआई राजकुमार के अनुसार शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।