{"_id":"5bcb8130bdec22693c102f03","slug":"91540063536-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज
Updated Sun, 21 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी देने का केस
हिसार। ऑटो मार्केट व्यापारी द्वारा फंदा लगाकर जान देने के मामले में एक साल बाद जमीन हड़पने के लिए आत्महत्या का दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस बारे में सेक्टर-14 निवासी दिनेश कुमार ने सिटी थाने में केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस बारे में डोगरान मोहल्ला निवासी संजय चोपड़ा, जोनी सिंह व महेंद्र मित्तल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में दिनेश कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई अजय गर्ग अपने परिवार सहित सेक्टर-14 में उनके पड़ोस में रहते थे। अजय गर्ग ऑटो मार्केट में दुकान चलाते थे। अजय ने अपनी दुकान में 18 जुलाई 2017 को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। शिकायत के अनुसार अजय का आरोपियों के साथ क्रिकेट सट्टे के पैसे का लेनदेन था। तीनों आरोपियों ने अजय पर दबाव बनाकर उससे छह एकड़ जमीन अपने नाम करवा ली। इसके बाद भी आरोपी अजय पर लगातार दबाव बना रहे थे जिससे परेशान होकर अजय ने आत्महत्या कर ली। आरोपी अजय की मौत के बाद से लगातार उनके परिवार को डरा-धमका रहे हैं। कल रात को भी आरोपियों ने जमीन उनके नाम पर करवाने की धमकी दी व जमीन नाम नहीं करवाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा आरोपी लगातार उनके घर के आसपास चक्कर लगा रहे हैं। मामले में आरोपी पक्ष के जोनी कुमार ने बताया कि मृतक अजय से उसका पैसे का लेनदेन था। अब भी अजय की तरफ उसके एक करोड़ 87 लाख रुपये बकाया है। इसी के लिए उसने अजय के भाई दिनेश को फोन किया था, बाकी उन पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।