{"_id":"5b0b03824f1c1bac6e8b4e24","slug":"91527448450-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलते ऑटो में महिला का बैग काट 15 हजार उड़ाए, दो महिलाओं पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलते ऑटो में महिला का बैग काट 15 हजार उड़ाए, दो महिलाओं पर केस दर्ज
Updated Mon, 28 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सेक्टर-15 निवासी रतनी देवी बस स्टैंड के पास के पंजाब नेशनल बैंक से 15 हजार रुपये निकलवाकर घर जाने के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। बस स्टैंड से पुराने ओवरब्रिज के बीच दो महिलाएं उनका बैग काटकर 15 हजार रुपये चुराकर खिसक गई। सिटी थाना पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सेक्टर-15 की रतनी देवी ने पुलिस को बताया कि वह 11 बजे पीएनबी से 15 हजार रुपये निकलवाकर एक ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। करीब 15 कदम दूरी पर दो महिलाएं एक चार साल के बच्चे के साथ ऑटो में सवार हो गई। उसने पारिजात चौक के पास देखा कि उन महिलाओं ने उसके बैग पर कपड़ा डाल रखा है। तब उसने बैग हटा लिया। वे महिलाएं पुराना ओवरब्रिज पार कर उतरकर चली गई। वह घर पहुंची तो बैग एक तरफ से कटा मिला और 15 हजार रुपये गायब थे। बाद में इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। सिटी थाना पुलिस ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
अमरदीप कॉलोनी के टीचर की बाइक चोरी
हिसार। अमरदीप कॉलोनी निवासी सरकारी टीचर राकेश कुमार की मोटरसाइकिल कृष्णा नगर से चोरी हो गई है। टीचर ने अर्बन एस्टेट चौकी में शिकायत देकर दी कि वह अपने बड़े बेटे की मोटरसाइकिल लेकर कृृष्णा नगर में किसी से मिलने गए थे। वह बाद में बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब मिली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन