{"_id":"5a3c0f1d4f1c1bcd6d8b5751","slug":"91513885469-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती को काणा गैंग के नाम की चिठ्ठी भेजकर मांगी दो करोड़ की चौथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आढ़ती को काणा गैंग के नाम की चिठ्ठी भेजकर मांगी दो करोड़ की चौथ
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार/ उकलाना।
किसी ने उकलाना अनाज मंडी के आढ़ती हरिसिंह को चिट्ठी भेजकर दो करोड़ रुपये की चौथ मांगी है। उकलाना थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
उकलाना में भूना रोड पर ढाणी में रहने वाले हरिसिंह ने बताया कि वह कस्बे में ही धर्मपाल-महेंद्र नाम से आढ़त की फर्म चलाते हैं। वह मूल रूप से चमारखेड़ा गांव के रहने वाले हैं। बुधवार शाम को गांव चमारखेड़ा में डाकिया उनके घर पहुंचा। उनके भाई जगदीश को उनके नाम एक चिट्ठी देकर चला गया। उस चिट्ठी पर किसी डाकघर की मुहर नहीं है। जगदीश ने उनको रात को वह चिट्ठी दी तो वह पढ़कर दंग रह गए।
यह लिखा चिट्ठी में
चिट्ठी भेजने वाले ने लिखा है कि हरिसिंह तेरी साल की कमाई एक करोड़ रुपये है। तू दो करोड़ रुपये हमें दे दे। अगर तूने हमारी तरफ ध्यान नहीं दिया तो तुझे और तेरे लड़के को खत्म कर दूंगा। पुलिस को रिपोर्ट मत करना, पुलिस हमारी ही है। आढ़ती ने बताया कि चिट्ठी के नीचे भेजने वाले का नाम नहीं है। उन्होंने वीरवार सुबह इसकी शिकायत उकलाना थाने में दी। पुलिस ने फोन कर गांव के डाकिये को बुला लिया और उससे चिट्ठी के बारे में पूछताछ की। पुलिस को डाकिये से कोई अहम सुराग नहीं मिला। उकलाना थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पुराने अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
आरोपी की तलाश शुरू : एसएचओ
उकलाना थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार श्योराण ने बताया कि शिकायतकर्ता हरिसिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चौथ मांगने का केस दर्ज किया है। चिट्ठी भेजने वाले ने नीचे काणा गैंग लिखा है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पेट्रोल पंप मालिक से मांगी थी एक करोड़ की चौथ
हिसार में चिट्ठी भेजकर पहले भी कई बार चौथ मांगी जा चुकी है। इसी साल बालसमंद में फायरिंग कर पेट्रोल पंप पर फायरिंग कर विनोद काणा गैंग के गुर्गों ने एक करोड़ की चौथ मांगी थी। फायरिंग करने वाले मौके पर चिट्ठी छोड़ गए थे।