फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हिसार में निर्भया जैसा कांड, दरिंदे ने छह साल की मासूम के गुप्तांग में घुसा दी लकड़ी, रेप के बाद हत्या

हिसार में निर्भया जैसा कांड, दरिंदे ने छह साल की मासूम के गुप्तांग में घुसा दी लकड़ी, रेप के बाद हत्या

Sun, 10 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
हिसार में निर्भया जैसा कांड, दरिंदे ने छह साल की मासूम के गुप्तांग में घुसा दी लकड़ी, रेप के बाद हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना में टेलीफोन एक्सचेंज के नजदीक निर्भया जैसा मानवता को शर्मसार करने वाला कांड हुआ है। मां के पास सो रही छह साल की मासूम का पहले अपहरण कर रेप किया गया और फिर गुप्तांग में लकड़ी घुसाकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद उकलाना कस्बे में सनसनी फैल गई। शनिवार सुबह जब परिजन उठे तो उन्हें बच्ची गायब मिली थी। बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही एसपी मनीषा चौधरी मौके पर पहुंची। वहीं विरोध स्वरूप बाजार बंद कर दिया गया। सीन ऑफ क्राइम टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस ने मां के बयान पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण, रेप, मर्डर और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। देर रात तक राजनीति दलों ने बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और एक को नौकरी लगाए जाने की मांग की है।
मां ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह रात को नौ बजे अपने बच्चों के साथ सोई थी। सुबह सात बजे जब वह उठी तो बच्ची गायब थी। पड़ोसियों की सहायता से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में दो महिलाओं ने बताया कि एक बच्ची अर्धनग्न अवस्था में गोदाम की दीवार के पा सुनसान एरिया में पड़ी हुई है। मौके पर जाकर देखा गया तो बच्ची की नाक और गुप्तांग से खून निकला हुआ था। गुप्तांग में लकड़ी ठूंस रखी थी।
विज्ञापन

झोपड़ी से उठाई बच्ची, जूतों के निशान मिले
पुलिस ने मौके का मुआयना किया तो झोपड़ी और घटनास्थल के पास एक जैसे जूतों के निशान मिले हैं। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात में एक या इससे अधिक लोग भी शामिल हो सकते हैं। घटना के बाद कांग्रेस और इनेलो ने सरकार पर निशाना साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी करेगी वारदात की जांच
एसपी मनीषा चौधरी ने मौके का मुआयना करने के बाद एसआईटी का गठन कर दिया है। डीएसपी जयपाल सिंह के नेतृत्व में यह टीम काम करेगी। टीम में फोरेंसिक साइंस और महिला अधिकारी भी शामिल होंगी।
मासूम की मौत के बाद बाजार बंद
इस वारदात के बाद उकलाना के लोगों ने बाजार बंद कर दिए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जलूस निकाला। मृतका के अंतिम संस्कार तक बाजार बंद रखने का एलान किया।

यह बहुत बड़ी वारदात है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर मैंने टीम को निर्देश दिए हैं। एसआईटी गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट मांगी है। मौके पर तुरंत फोरेंसिक, डॉग स्कवॉयड को भी भेजा गया, जिससे सबूत जुटाए जा सकें।

-मनीषा चौधरी, पुलिस अधीक्षक, हिसार

इन धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस ने 302, 376 भाग दो, एम, 363, 367, 450 के अलावा छह पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने हिसार के नागरिक अस्पताल में बोर्ड से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed