फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चौकी में सुसाइड कोशिश

चौकी में सुसाइड कोशिश

Tue, 05 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
चौकी में सुसाइड कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सेक्टर-9-11 चौकी में रविवार दोपहर बाद चोरी के आरोपी आर्य नगर निवासी संजय कुमार ने गले और हाथ पर ब्लेड मारकर खुद को लहूलुहान कर लिया। उसकी हालत देखकर पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए और वे उसे सिविल अस्पताल में ले गए। पुलिस ने चोरी के अलावा उस पर खुदकुशी के प्रयास का केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को उपचार कराकर अदालत में पेश किया, जहां उसकी जमानत मंजूर हो गई। वह इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी का वर्कर है। परिजनों ने कंपनी अधिकारियों पर पुलिस से मिलीभगत कर संजय पर झूठा केस दर्ज कराने का आरोप लगाया है।
पुलिस ने चोरी के एक मामले में रविवार को 3:30 बजे आर्य नगर के संजय, लाडवा के अजमेर और भिवानी के गांव गैंडावास के रवि कुमार को सेक्टर 9-11 चौकी में पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस कर्मचारी कमरे में तीनों को बिठाकर पूछताछ कर रहे थे। पुलिसकर्मी रवि और अजमेर से पूछताछ करने लगे तो संजय ने अचानक ब्लेड से खुद के गले और हाथ पर वार करने शुरू कर दिए। पुलिसकर्मियों के संभालने तक वह लहूलुहान हो गया था। पुलिसकर्मी उसे तुरंत एक वाहन में सिविल अस्पताल में लेकर पहुंचे। स्टाफ ने वहां उसका इलाज किया। स्टाफ ने उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ खुदकुशी के प्रयास का केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसकी जमानत मंजूर हो गई।
विज्ञापन


चोरी के मामले में बुलाया था पूछताछ करने
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एसएसएन लॉजिस्टिक कंपनी के ऑफिस से 25 नवंबर को एक बैग चोरी हो गया था। बैग में मोबाइल फोन और अन्य सामान था। कंपनी अधिकारी जोगेंद्र सिंह ने सेक्टर 9-11 चौकी में शिकायत देकर चोरीशुदा सामान की कीमत 60 हजार रुपये बताई थी। उसने अपनी कंपनी के ही वर्कर आर्य नगर के संजय, लाडवा के अजमेर और गैंडावास के रवि को नामजद किया था। सिविल लाइन पुलिस ने रविवार को तीनों नामजद के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनको पूछताछ के लिए सेक्टर 9-11 चौकी में बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी अधिकारियों ने साजिश के तहत फंसाया : सतबीर
आर्य नगर गांव के सतबीर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके चचेरे भाई संजय को उसकी कंपनी के एक मैनेजर ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पुलिस से साज-बाज होकर झूठे केस में फंसाया है। कंपनी अधिकारियों ने अपने कारनामे छुपाने के लिए वर्करों पर दोष मढ़ दिया। आरोप है कि उन्होंने पुलिस से साज-बाज होकर कंपनी के तीन वर्करों पर चोरी का झूठा केस दर्ज करा दिया। उसने बताया कि संजय की जमानत मंजूर हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed