फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   थप्पड़ प्रकरण में जेल में बंद बजरंग दल कायकर्ता अस्पताल में दाखिल

थप्पड़ प्रकरण में जेल में बंद बजरंग दल कायकर्ता अस्पताल में दाखिल

Thu, 03 Aug 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
थप्पड़ प्रकरण में जेल में बंद बजरंग दल कायकर्ता अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
जेल प्रबंधन ने मस्जिद थप्पड़ प्रकरण में बजरंग दल नेता कपिल वत्स और ऋषि नगर के अनिल वर्मा को सिविल अस्पताल के कैैदी वार्ड में दाखिल कराया है। विहिप नेता रवींद्र गोयल ने जेल में मुुलाकात करने के बाद मीडिया को बताया था कि कपिल और अनिल ने जेल में आमरण-अनशन शुरू कर दिया है। वहीं जेल अधीक्षक शमशेर दहिया ने जेल में किसी के अनशन करने को बेबुनियाद बताया था। बजरंग दल, विहिप और अन्य कई संगठनों ने केस को मनघड़ंत बताते हुए मुकदमा खारिज करने की मांग को लेकर दो दिन पहले पारिजात चौक पर धरना दिया था। बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता एक आतंकी हमले के खिलाफ 11 जुुलाई को लाहौरिया चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे। वे बाद में पास की एक मस्जिद के सामने पहुंच गए थे। यूपी के सहारनपुर का आम व्यापारी मोहम्मद आसिन अंदर से गेट पर आया तो प्रदर्शनकारियों ने उसे भारत माता की जय बोलने के लिए कहा था। फिर आम व्यापारी को थप्पड़ मार दिया गया था। सिटी थाना पुलिस ने 100-125 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया था। दो दिन पहले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ अन्य संगठनों ने इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। अस्पताल में भर्ती दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

यूपी के सहारनपुर के आम व्यापारी को पीटने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed