{"_id":"5be9d295bdec22697e539c04","slug":"81542050453-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी का कार्ड देने आए व्यक्ति की जेब से 9","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी का कार्ड देने आए व्यक्ति की जेब से 9
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने आए पंजाब के फाजिल्का निवासी ओमप्रकाश के 98 हजार रुपये चोरी हो गए। फाजिल्का के गांव रामसरा निवासी 45 वर्षीय ओमप्रकाश हिसार में अपनी चचेरी बहन सेंट सोफिया स्कूल की प्राचार्य वर्षा राणा को 19 अक्तूबर को अपनी बेटी की शादी का कार्ड देने के लिए हिसार आया था। रविवार शाम को पांच बजे बस स्टैंड पर उनके साथ यह घटना हुई। पीड़ित ने इस बारे में सिटी थाना पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस को दी शिकायत मेें ओमप्रकाश ने बताया कि वह गांव में खेतीबाड़ी करता है। उसने अपनी बेटी का रिश्ता पंचकूला में तय कर रखा है और 19 अक्तूबर को उसकी शादी है। शनिवार को अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ वह पंचकूला में लगन देने गए थे। वहां से वापस आते समय वह अपनी चचेरी बहन वर्षा राणा के घर शादी का कार्ड देने के लिए हिसार आ गया। इसके बाद शाम को सिरसा जाने के लिए वह ऑटो से हिसार बस स्टैंड पर पहुंचा। इस दौरान उसने पायजामा-कुर्ता पहना हुआ था। अपने कुर्ते की जेब में उसने रुमाल में 98 हजार रुपये लपेटकर रखे थे। सभी नोट दो-दो हजार के थे। जब वह सिरसा जाने वाली बस में चढ़ने लगा तो खिड़की में काफी लोग खड़े थे। वह जैसे-तैसे करके बस में चढ़ गया। इसके बाद जब उसने अपनी जेब को संभाला तो रुपये गायब थे। बस स्टैंड पर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह कुछ समझ नहीं पाया। इसके बाद उसने सिटी थाना पुलिस में इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई।
12 अगस्त को राजस्थान के ड्राइवर के हुए थे एक लाख रुपये चोरी
बस स्टैंड पर अकसर यात्रियों के सामान व नकदी चोरी होने की वारदात सामने आती रहती हैं। इससे पहले 12 अगस्त को भी राजस्थान निगम की बस के ड्राइवर रामसिंह के भी एक लाख रुपये अज्ञात द्वारा चोरी कर लिए गए थे। यह पैसे उन्हें किसी जानकार ने दिए थे। अभी तक पुलिस इस मामले को सुलझा नहीं पाई है।
विज्ञापन
भीड़भाड़ के दिन सक्रिय हो जाता है गिरोह
बस स्टैंड पर भीड़भाड़ वाले दिन गिरोह सक्रिय हो जाता है। इस गिरोह से जुड़े लोग यात्री को पहले ही अपना टारगेट बना लेते हैं। इसके बाद यह लोग जान-बूझकर बस की खिड़की में खड़े हो जाते हैं। जब आदमी बस में चढ़ने की कोशिश करता है तो उसको भीड़ में जेब कटने या सामान चोरी होने का पता नहीं चल पाता। शनिवार-रविवार को भी पेपर होने की वजह से बस स्टैंड पर आम दिनों की अपेक्षा ज्यादा भीड़ थी।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-ईश्वर सिंह, सिटी थाना प्रभारी