फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   अजय कंवारी हत्याकांड में दूसरा आरोपी संजय फौजी गिरफ्तार

अजय कंवारी हत्याकांड में दूसरा आरोपी संजय फौजी गिरफ्तार

Sun, 11 Nov 2018 01:57 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
अजय कंवारी हत्याकांड में दूसरा आरोपी संजय फौजी गिरफ्तार
अजय कंवारी हत्याकांड में दूसरा आरोपी संजय फौजी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। रेलवे स्टेशन के पास गोलीबारी केस में सीआईए पुलिस ने उमरा गांव वासी संजय फौजी को हांसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी संजय फौजी इस केस में पहले से गिरफ्तार आरोपी दीपक का चाचा है। आरोपी संजय फौज में कांस्टेबल है और घटना के समय वीरवार एक अक्तूबर को अपने भतीजे दीपक को लेने के लिए स्टेशन पर आया हुआ था। आरोप के अनुसार वहां पर गोलीबारी होने पर संजय ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी थी, जो कंवारी के अजय को लगी, जिससे अजय घायल हो गया और उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद संजय अपनी ड्यूटी पर कश्मीर के बारामूला चला गया था। शनिवार को वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा दूसरी तरफ से हुई फायरिंग में उमरा का दीपक घायल हो गया था। पुलिस गिरफ्तार आरोपी संजय फौजी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगेगी। इस गोलीकांड में अजय की हत्या के आरोप में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है। दूसरी तरफ दीपक पर गोली चलाने के आरोप में भी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या प्रयास का केस दर्ज है। इस मामले में अभी तक दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। अजय और दीपक की आपसी दुश्मनी में वीरवार रात साढ़े 10 बजे हिसार रेलवे स्टेशन पर यह गोलीकांड हुआ था।

वर्जन
आरोपी संजय फौजी को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड मांगा जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी टीम छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार, सीआईए प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed