{"_id":"5b4cfe764f1c1b3b748b53d0","slug":"81531772534-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास की 9 साल की बच्ची के साथ अध्यापक ने दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी स्कूल में तीसरी क्लास की 9 साल की बच्ची के साथ अध्यापक ने दरिंदगी
Updated Tue, 17 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बास (हिसार)। नारनौंद के बास क्षेत्र में सरकारी स्कूल के एक अध्यापक ने तीसरी क्लास की मासूम छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। नौ साल की पीड़िता को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मासूम से रेप की सूचना मिलने के बाद सोमवार सुबह लोगों ने स्कूल में पहुंचकर स्कूल को ताला जड़ दिया। पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया। स्कूल के सभी पुरुष अध्यापकों का भी तुरंत प्रभाव से तबादला कर उनकी जगह महिला अध्यापकों की नियुक्ति की गई।
बास क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल के प्राइमरी टीचर ने अपनी ही तीसरी कक्षा की नौ वर्षीय बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना डाला। आरोपी टीचर ने मासूम के साथ दुष्कर्म और कुकर्म किया। बच्ची घटना के बाद इतनी सहमी हुई थी कि उसने घर जाने के बाद किसी से बात तक नहीं की। बच्ची ने खाना-पीना भी बंद कर दिया। घरवालों के बार-बार पूछने पर उसने डर के मारे किसी को कुछ नहीं बताया। जब दो दिन तक बच्ची के कुछ भी न खाने-पीने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन उसको हांसी के एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने पीड़ित बच्ची को हांसी के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। उसके बाद जब परिजन हांसी के सामान्य अस्पताल में लेकर गए तो डॉक्टरों की ओर से मेडिकल जांच के बाद परिजनों को बताया कि मासूम के साथ दरिंदगी की गई है। घटना के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया।
स्कूल के शौचालय में ले जाकर की दरिंदगी
आखिरकार परिजनों ने बच्ची को प्यार से पूछा तो बच्ची की दादी के सामने उसने सारी घटना बताई। बच्ची ने बताया कि उसके साथ स्कूल के एक शिक्षक ने शुक्रवार को स्कूल के शौचालय में दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने स्कूल के गेट पर जड़ा ताला
सोमवार सुबह सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठे होकर स्कूल में पहुंचे। स्कूल गेट पर ताला जड़ दिया। आरोपी अध्यापक पर सख्त कानूनी कार्रवाई कर उसे नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की। स्कूल के सभी पुरुष अध्यापकों का तबादला करने की मांग की। बच्ची को फिलहाल हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक बच्ची को सदमे से उबराने का प्रयास कर रहे हैं। बच्ची के दोनों ओर के प्राइवेट पार्ट में निशान मिले हैं।
आरोपी अध्यापक को निलंबित कर दिया है। विद्यालय के सभी पुरुष अध्यापकों को तुरंत प्रभाव से उनका तबादला कर दूसरे स्कूल में भेज दिया है। गांव के स्कूल में सभी महिला टीचर नियुक्त की गई हैं। नया स्टाफ मंगलवार से ही काम संभालेगा।
-बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार
सीन ऑफ क्राइम टीम ने स्कूल में बने चारों शौचालयों की जांच की है। सभी को जांच पूरी होने तक सील कर दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
-डॉ. अजय कुमार, इंचार्ज, फॉरेंसिक साइंस टीम, हिसार
पीड़ित बच्ची के परिजनों के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए भी टीम पहुंची है।
-नरेंद्र कादियान, डीसपी, हांसी