फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सफारी गाड़ी में सवार होकर आए चोर ले 50 हजार नकदी, छह तोले सोना व सामान

सफारी गाड़ी में सवार होकर आए चोर ले 50 हजार नकदी, छह तोले सोना व सामान

Sun, 01 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
सफारी गाड़ी में सवार होकर आए चोर ले 50 हजार नकदी, छह तोले सोना व सामान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कैमरी रोड श्याम विहार कॉलोनी में घुसे चोर कान्ट्रेक्टर राजकुमार के घर से दिनदहाड़े मेन गेट का ताला तोड़कर 50 हजार की नकदी, जेवर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। चोर सफारी गाड़ी में सवार होकर आए थे। सामान चोरी कर गाड़ी में फरार हो गए। मकान मालिक की पत्नी निशा ने बताया कि तीन महीने पहले उनके ब्यूटी पार्लर में भी चोरी हुई थी
श्याम विहार कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि वह बिल्डिंग बनाने के कान्ट्रेक्ट लेते हैं। शनिवार को वह काम से बाहर गए थे। उनकी पत्नी निशा जांगड़ा कुछ दूूर अपने ब्यूटी पार्लर पर गई हुई थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे घर पर खाना खाकर निकले थे। शाम करीब सात बजे घर लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा था। अंदर अलमारियों के ताले भी तोडे़ गए थे। राजकुमार ने बताया कि अलमारी में रखी करीब 50 हजार की नकदी गायब है। करीब छह तोले सोने के जेवर, चांदी के जेवर सहित अन्य सामान भी चोरी किया गया है। राजकुमार ने कहा कि घर में से सिलिंडर के अलावा कुछ अन्य कीमती सामान भी गायब है। घर में अलमारी में दो चेक रखे थे। एलआईसी की किस्त का भुगतान करके यह चेक हस्ताक्षर कर ब्लैंक रखे थे।
विज्ञापन

तीन महीने पहले पार्लर में चोरी
निशा ने बताया कि तीन महीने पहले उनके ब्यूटी पार्लर में भी चोरी हुई थी। उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। चोरी की शिकायत भी पुलिस को दर्ज कराई थी। इसमें कीमती सामान और नकदी चोरी हुई थी। घटना के बाद पड़ोस के लोगों ने बताया कि घर के बाहर एक सफारी गाड़ी खड़ी थी। माना जा रहा है कि चोर इस गाड़ी में आए थे। बेखौफ होकर ताला तोड़कर घर में घुसे। इसके बाद सामान को गाड़ी में रखकर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली सीसीटीवी फुटेज
श्याम विहार कॉलोनी में अभी मकान कम बने हैं। इस कारण यहां आसपास में सीसीटीवी नहीं है। चोरी की घटना के बाद आसपास के मकानों में जाकर सीसीटीवी फुटेज के बारे में भी जानकारी ली। कहीं फुटेज नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed