{"_id":"5a3572d34f1c1b69678c2577","slug":"81513452243-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोनों परिवारों के थे गहरे संबंध, तीसरे व्यक्ति की एंट्री के बाद आई कड़वाहट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोनों परिवारों के थे गहरे संबंध, तीसरे व्यक्ति की एंट्री के बाद आई कड़वाहट
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी।
निर्भया हत्याकांड में कई और राज खुल सकते हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग के गुनाह कबूल करने के आधार पर उन्होंने फिलहाल गिरफ्तारी की है। इस मामले में अभी जांच थमी नहीं है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी कई और राज से पर्दा हटता जाएगा।
आरोपी और मृतका के परिवारों के थे घरेलू संबंध
पुलिस इस मामले के वास्तविक कारणों के बारे में जान चुकी है। इस वारदात के पीछे किसी तीसरे व्यक्ति की एंट्री भी है। इस व्यक्ति के बीच में आने से दोनों परिवारों के संबंध बिगड़े बताए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि आरोपी नाबालिग का बच्ची के साथ भी काफी लगाव रहा है। मगर आरोपी का इस वारदात से छह महीने पहले एक्सीडेंट हो गया था। इस एक्सीटेंड के दौरान कोई तीसरा व्यक्ति परिवार के लोगों के साथ घुल-मिल गया। पुलिस सूत्रों का दावा है कि यहीं से कहानी बिगड़ गई और आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
पांचवीं पास है आरोपी, परिजनों के साथ स्कूल पहुंची पुलिस
उकलाना।
नाबालिग आरोपी की उम्र आधार कार्ड में 18 साल से कम थी। वहीं स्कूल रिकॉर्ड में भी वह नाबालिग है। मामले की ठीक से पड़ताल करने को लेकर पुलिस आरोपी नाबालिग के भाई को साथ लेकर उस सरकारी स्कूल में पहुंची जहां आरोपी पढ़ता था। आरोपी पांचवीं कक्षा पास है। उसका जन्म स्कूल सर्टिफिकेट के आधार पर 15 फरवरी 2000 को हुआ था। इस सर्टिफिकेट के आधार पर आरोपी की आयु 17 वर्ष 9 माह 22 दिन बनती है। आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार भी आरोपी 1 जनवरी को 18 वर्ष का होगा। आरोपी ने पांचवीं तक की पढ़ाई उकलाना के ही एक सरकारी स्कूल में मार्च 2013 तक की थी। उसके बाद उसने आगे पढ़ना बंद कर दिया। पुलिस ने अपनी जांच को मजबूती प्रदान करने की दृष्टि से अभियोजन पक्ष की ओर से मृतका की चाची व एक अन्य शख्स के भी अदालत में 164 के तहत बयान दर्ज करवाएं।
विज्ञापन
मुलाकात के लिए 24 घंटे खुले हैं दरवाजे : डीएसपी
संघर्ष समिति की ओर से पुलिस पर जांच रिपोर्ट व अन्य कदम संघर्ष समिति के साथ सांझा न करने के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए डीएसपी व एसआईटी के प्रभारी जयपाल सिंह ने कहा कि मुलाकात के लिए हमारे दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। उन्होंने बताया कि हमने जैसी ही आरोपी को गिरफ्तार किया था इस बारे संघर्ष समिति सदस्य अनूप सिंह, नरेश सेलवाल व राजेंद्र लितानी को मोबाइल पर सूचना दे दी थी। इस बारे पीड़ित परिवार को भी अवगत करवा दिया गया था, लेकिन हम जांच की प्रगति रिपोर्ट को सांझा नहीं कर सकते।