{"_id":"5a2ee3b54f1c1b86698c106f","slug":"81513022389-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उकलाना कांड में जांच 200 मीटर में पड़ोसी- रिश्तेदारों तक सिमटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उकलाना कांड में जांच 200 मीटर में पड़ोसी- रिश्तेदारों तक सिमटी
Updated Tue, 12 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
उकलाना की मासूम की दरिंदगी के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस की जांच 200 मीटर के दायरे में है। इसी आधार पर पुलिस ने सोमवार को पड़ोस के एक मकान को सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता के परिजनों पर ही शक की सुई है। इसमें पीड़िता के चाचा पर भी पुलिस को संदेह है। वहीं पुलिस ने सोमवार रात करीब साढे़ नौ बजे मृतका बच्ची के चाचा, फूफा और एक अन्य रिश्तेदार को छोड़ दिया और पुलिस मृतका बच्ची के मां-बाप और चाची को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई।
छह साल की मासूम के साथ दरिंदगी कर हत्या करने के आरोपियों की हिट लिस्ट में फिलहाल रिश्तेदार और पड़ोसी हैं। मृतका की मां ने वारदात के बाद पुलिस को पहले बयान में झुग्गी से करीब 30-40 मीटर दूर बने मकान के एक लड़के पर शक जाहिर किया था। वारदात की रात बच्ची की मां जब रात एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी, तब उसने इस मकान में युवक को गेट पर खड़े देेखा था। पुलिस ने उसी दिन युवक को उठा लिया था। करीब 48 घंटे बाद पुलिस की एसआईटी ने इस मकान में सर्च अभियान चलाया।
पुलिस की हिट लिस्ट में शामिल लोगों पर शक का कारण
पुलिस सूत्रों के अनुसार उनकी हिट लिस्ट में सबसे दूसरा नाम मृतका का चाचा है, जो टोहाना में रहता है। वारदात के बाद चाचा शनिवार को नहीं आया था। रविवार को आया तो उसके बाद वापस चला गया। ऐसे में पुलिस को उन पर शक की कुछ वजह बन रही है।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार तीसरे नंबर में मृतका के फूफा पर भी शक है। करीब 26 वर्षीय इस झुग्गी से सड़क पार दूसरी ओर करीब 15 मीटर दूर ही रहता है। बेहद करीबी ही झुग्गी में घुस सकता है। इस कारण शक की सुई मृतका के फूफा पर है।
पुलिस की लिस्ट में चौथा शक फुफेरे भाई पर है। फुुफेरा भाई सड़क के पास की सामने वाली झुग्गी में रहता है। इसकी उम्र करीब 20-22 साल है। वारदात के दिन यह मौके पर ही नहीं आया था। खुद को संगरूर बता रहा था। रविवार को मौके पर पहुंचा तो पुलिस ने इसे शक में उठा लिया।
पुलिस की लिस्ट में पांचवां नाम मृतका के दादा के सगे भाई के बेटे पर है। यह पड़ोस में ही रहता है। शादीशुदा भी नहीं है। इस कारण पुलिस का शक इस पर है।
पुलिस का छठा शक प्लॉट मालिक पर है। इससे प्राथमिक पूछताछ की गई। प्लॉट पर कब्जा खाली कराने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया हो, इसके चलते पुलिस को प्लॉट मालिक पर शक है।
पेंट-शर्ट की फोरेंसिक जांच
पुलिस पड़ोस की झुग्गी से मृतका के फुफेरे भाई की एक पेंट-शर्ट भी कब्जे में ली हुई है। इसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। वारदात के बाद वाले दिन से ही पुलिस ने बच्ची के पिता और पड़ोस में रहने वाले दादा का मोबाइल भी अपने कब्जे में लिया हुआ है। इनके रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है।
आज शाम खत्म होगा अल्टीमेटम
लोगों की ओर से दिया गया अल्टीमेटम मंगलवार शाम को खत्म हो जाएगा। ऐसे में पुलिस के पास कुछ घंटे ही बचे हैं। एसपी सोमवार सुबह 11 बजे उकलाना थाने में पहुंची थीं। शाम करीब आठ बजे तक एसपी थाने में लगातार बैठक लेती रही। जन संगठनों ने बुधवार को 11 बजे बैठक बुलाई है।
क्षेत्र में एक्टिव मोबाइल नंबरों की जांच
करीब 30 के करीब मोबाइल धारकों को उनकी आईडी की शिनाख्त की। इसमें मुगलपुरा के कुछ लोगों से पूछताछ की है। इन लोगों के मोबाइल नंबर घटना की रात इस एरिया में सक्रिय थे। ऐसे लोगों से पुलिस वारदात वाली रात के बारे में पूछ रही है।
पुलिस कई मल्टी एंगल से इस केस की जांच कर रही है। इसमें पड़ोस के जिलों के संदिग्ध हमारी लिस्ट में हैं। इस तरह की प्रवृति, नशा करने वाले इसमें शामिल हो सकते हैं। इसमें कुछ समय लगेगा।
-बीएस संधू, डीजीपी, हरियाणा