फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ट्रक ड्राइवरों को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में 6 नामजद

ट्रक ड्राइवरों को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में 6 नामजद

Sun, 12 May 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवरों को बंधक बनाकर मारपीट करने के आरोप में 6 नामजद
मंडी आदमपुर। आदमपुर फूड सप्लाई गोदाम में गेहूं उठान का काम करने वाले ट्रक ड्राइवरों को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर के बयान के आधार पर 6 लोगों को नामजद करते हुए 10-20 अन्यों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में बरवाला के गांव ज्ञानपुरा निवासी 23 वर्षीय रामचंद्र ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवरी का काम करता है। उसके साथ कागसर निवासी कृष्ण, उदयपुर निवासी सुमित, रानिया निवासी अनिल ने भी अपनी-अपनी गाड़ियां 26 अप्रैल से अनाज मंडी अग्रोहा में रामधारी गोयल ट्रांसपोर्ट कंपनी के मार्फत गेहूं उठान के लिए लगा रखी है। वे उन्हें 7 रुपये प्रति कट्टा के हिसाब से अग्रोहा से आदमपुर हैफेड गोदाम में पहुंचकर वजन करवाकर फूड सप्लाई के गोदाम में उतराते है। रामचंद्र ने बताया कि शुक्रवार सुबह जब उन्होंने रामधारी से किराया मांगा तो उसने उन पर गेहूं चोरी का आरोप लगाते हुए कहा कि तुम रास्ते में गेहूं के कट्टे बेचते हो। जब दोपहर को करीब 2-3 बजे वे गाड़ी लोड कर आदमपुर फूड सप्लाई के गोदाम में पहुंचे तो वहां हिसार निवासी रामधारी गोयल, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर निहाल सिंह, अग्रोहा के नैन ट्रेडिंग कंपनी के जयपाल, आढ़ती रिकल, प्रवीण, पवन व 10-20 अन्य लड़के मौजूद थे। इन सभी लोगों ने हम चारों को गोदाम में बंधक बनाकर लोहे की पाइप, बेल्ट व डंडों से काफी चोटें मारी और उनके मोबाइल, गाड़ियों के कागज छीन लिए तथा सफेद कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। रामचंद्र ने बताया कि उनके सभी गेट पास सही है और उन्होंने हमारा भाड़ा हड़पने की नीयत से इल्जाम लगाकर मारपीट की है। उन्होंने किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर वहां से भाग कर अपनी जान बचाई और नागरिक अस्पताल में आए। जहां चिकित्सकों ने रामचंद्र, सुमित व कृष्ण को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी और अनिल को गंभीर चोटों के चलते रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने रामचंद्र के बयान के आधार पर रामधारी गोयल, निहाल सिंह, आढ़ती रिंकल, जयपाल, प्रवीण, पवन को नामजद करते हुए 10-20 अन्यों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार अनिल अभी बयान देने की हालात में नहीं है। फिट होने के बाद अनिल के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

- ओमप्रकाश, थाना प्रभारी, आदमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed