{"_id":"5ca3b70cbdec2214720fb7e5","slug":"71554233100-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बेटियां पैदा होने पर ससुरालजन देते रहे ताने, तंग आकर विवाहिता ने निगला जहर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार बेटियां पैदा होने पर ससुरालजन देते रहे ताने, तंग आकर विवाहिता ने निगला जहर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला (हिसार)। शहर के वार्ड 19 में एक विवाहिता ने इसलिए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली कि उसके ससुराल जन उसे चार बेटियां पैदा करने का लगातार ताना दे रहे थे। पुलिस ने करीब 32 वर्षीय मृतका सुमन के भाई हनुमान की शिकायत पर मृतका के पति रमेश, ससुर साधु राम, सास सज्जना, ननद सुनीता व आरती के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306, 34 के तहत केस दर्ज किया है।
पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जिला फतेहाबाद की ऑफिसर कॉलोनी निवासी हनुमान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी बहन सुमन की शादी करीब 13 साल पहले बरवाला के वार्ड 19 के रहने वाले रमेश के साथ हुई थी। शादी के बाद सुमन की चार बेटियां पैदा हुईं। इसे लेकर सुमन के ससुराल वाले, जिनमें उसका पति रमेश, सास सज्जना, ससुर साधुराम, ननद सुनीता व आरती अकसर ताने मारते व परेशान करते रहते थे। इस कारण सुमन मायके में आकर रहने लगी। इस बीच कई बार पंचायतें हुईं व सहमति बनी तो रमेश सुमन को बरवाला ले आया व कुछ समय के बाद फिर से उसे परेशान करने लगे। आरोप है कि सुमन ने ससुराल जनों के तानों से तंग आकर सोमवार रात को जहर का सेवन कर लिया व मंगलवार को उपचार के दौरान सुमन की मौत हो गई। पुलिस चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिश्नोई ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।