{"_id":"5bb7b8ad867a5507664feba8","slug":"71538767021-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन ने सीसीटीवी बंद करके चोरी से बेच दिया 15 लाख का सामान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन ने सीसीटीवी बंद करके चोरी से बेच दिया 15 लाख का सामान
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। सेल्समैन ने दुकान का सीसीटीवी बंद करके मालिक का 15 लाख करीबन का सामान फर्जीवाड़ा करके बेच दिया। दूसरे सेल्समैन द्वारा मामले का खुलासा करने पर दुकान मालिक ईश्वर गर्ग को इस बारे में पता चला। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी सेल्समैन गांव किरतान निवासी अशोक उर्फ दीपू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव किरतान निवासी ईश्वर गर्ग ने बताया कि वह गर्ग ट्रेडिंग नाम से भगतसिंह चौक पर दुकान चलाता है। दुकान में वह रेडीमेड कपड़ों से लेकर जूते चप्पल व होजरी व प्लास्टिक का सामान बेचता है। उन्होंने गांव किरतान वासी अशोक उर्फ दीपू को अपनी दुकान पर सेल्समैन रखा हुआ है। सेल्समैन पर भरोसा करते हुए सामान पैकिंग से लेकर बिल बनाने का काम उसी को दिया हुआ था।
शिकायतकर्ता के अनुसार अशोक दुुकान से सामान पैक करते समय वहां पर लगे सीसीटीवी बंद कर देता था। अशोक की इस हरकत के बारे में जब दूसरे सेल्समैन ने देखा तो उसने मालिक ईश्वर सिंह को सूचना दी। इसके बाद दुकान मालिक ने इस बारे में जानकारी जुटाते हुए खरीदे गए सामान व बेचे गए सामान का रिकॉर्ड चेक किया तो करीबन 15 लाख का सामान कम मिला। पूछताछ में पता चला कि अशोक ने उनकी बिना जानकारी के बाजार में काफी सारा सामान बेच रखा है उसके पैसे वह खुद ही ले लेता है। इसके बाद दुकान मालिक ईश्वर सिंह ने सिटी थाना में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।