फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इरादा कत्ल मामले में कोर्ट में गवाही देने जा रहे रोड़वेज कर्मी के साथ मारपीट

इरादा कत्ल मामले में कोर्ट में गवाही देने जा रहे रोड़वेज कर्मी के साथ मारपीट

Mon, 17 Sep 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
इरादा कत्ल मामले में कोर्ट में गवाही देने जा रहे रोड़वेज कर्मी के साथ मारपीट
कोर्ट में गवाही देने जा रहे रोडवेज कर्मी को पीटा
विज्ञापन

हिसार। पत्नी पर हुए जानलेवा हमले में कोर्ट में गवाही देने जा रहे पति को केस के आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। रोडवेज में वाशिंग मैन के पद पर तैनात नारनौंद के वार्ड सात निवासी कप्तान सिंह को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल कप्तान सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल 2014 को उसके चचेरे भाइयों ने उसकी पत्नी सुशीला के सिर में कस्सी मार दी थी। मामले में आरोपी कृष्ण, सुरेंद्र और बलबीर को कोर्ट ने पांच साल की सजा सुनाई है। अभी उनका हाई कोर्ट में केस चल रहा है और आरोपी जमानत पर बाहर आए हुए हैं। शनिवार को उनकी इस मामले में कोर्ट में गवाही थी। वह और उनकी पत्नी सुशीला बस स्टैंड पर खड़े थे। तभी वहां पर आरोपी सुरेंद्र व कृष्ण ने वहां पर आकर उनके साथ केस को लेकर धमकाना शुरू कर दिया। जब उन्होंने केस वापस लेने से इनकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। दोनों ने उनकी छाती व पेट पर ईंट से वार कर दिया। मौके पर अन्य लोगों के पहुंचने पर वहां से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल कप्तान सिंह को हांसी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उनको हिसार रेफर किया गया है। बयान के आधार पर नारनौंद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed