फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सीसीटीवी ने पकड़वाया हार्डवेयर की दुकान में चोरी का आरोपी

सीसीटीवी ने पकड़वाया हार्डवेयर की दुकान में चोरी का आरोपी

Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी ने पकड़वाया हार्डवेयर की दुकान में चोरी का आरोपी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। कैमरी रोड पर हार्डवेयर की दुकान में चोरी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को चोर पकड़ने में दुकान में लगे सीसीटीवी से मदद मिली। दुकान के मालिक राकेश अरोड़ा ने पीएलए चौकी में शिकायत दी थी। उनकी दुकान से देर रात किसी ने 23 हजार की नकदी व एक एलईडी चोरी कर ली।

शिकायत के बाद पीएलए चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस को दुकान में लगे सीसीटीवी में एक आदमी रात के समय खिड़की से अंदर घुसता हुआ दिखाई दिया। अंदर घुसने वाले का चेहरा साफ नहीं दिख रहा था। पुलिस ने उसके कपड़ों के आधार पर दुकानदार से उसकी पहचान करवाई। दुकानदार ने कपड़ों के आधार आरोपी की पहचान कैमरी रोड के राजा गार्डन निवासी सुनील कुमार के रूप में की। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रंग करने का काम करता है। कई बार यहां से सामान खरीदकर ले जा चुका है। इसी दौरान उसने दुकान में घुसने का रास्ता देख लिया था। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई एलईडी व 15 हजार की नकदी बरामद की है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed