फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पार्षद दीवान के रिश्तेदार को बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने लूटा

पार्षद दीवान के रिश्तेदार को बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने लूटा

Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
पार्षद दीवान के रिश्तेदार को बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने लूटा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ठंडी सड़क पर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे सरेआम बाइक सवार तीन युवकों ने स्कूटी सवार एक दुकानदार को लूट लिया। नकाबपोशों ने पहले बाइक से स्कूटी का पीछा किया फिर ठंडी सड़क स्थित शराब ठेके वाली गली के सामने बाइक सामने लगाकर उससे 5600 रुपये लूट लिए। बदमाशों ने दुकानदार देव वाटिका निवासी कालू भुटानी के सिर में उनका टिफिन छीनकर मारा। इससे भुटानी सड़क पर गिर गए। तीनों बदमाशों के चेहरे ढके हुए थे। इनमें एक तो हेलमेट पहने हुआ था और दो लोग मुंह पर रूमाल बांधे हुए थे। वारदात कर युवक मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और डिप्टी मेयर भीम महाजन को फोन कर बुलाया। उन्होंने उनसे पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वे तो पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान के रिश्तेदार हैं। डिप्टी मेयर ने उन्हें पहले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और फिर पार्षद प्रतिनिधि को मौके पर बुलाया। मामले की सूचना फिर पुलिस को दी गई। सिटी, सीआईए की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई। घायल ही हालात फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
बहन के घर जा रहा था कालू भुटानी
कालू भुटानी ने बताया कि वह देव वाटिका में रहता है। वह अपनी बहन के घर मस्जिद वाली गली में जा रहा था। बहन के घर मिलने के बाद उसे सलेमगढ़ जाना था। सलेमगढ़ में उनकी फ्रूट व सब्जी की दुकान है।
विज्ञापन

पुलिस ने 2 घंटे खंगाले सीसीटीवी, आरोपियों का नहीं लगा सुराग
पुलिस ने इस मामले के बाद ठंडी सड़क व इसके आसपास के एरिया के दो घंटे तक सीसीटीवी खंगाले, मगर आरोपियों की फुटेज नहीं मिली। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि कालू भुटानी की स्कूटी पर तो फुटेज दिख रही है मगर आरोपियों का कहीं कोई सुराग नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद दीवान के रिश्तेदार को बाइक सवार तीन नकाबपोशों ने लूटा
बाइक से पीछा कर लूटे 5600 रुपये
दिन दिहाड़े ठंडी सड़क पर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed