फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑटो मार्केट में डेंटर ने देसी कट्टे से खुद गोली मारकर की खुदकुशी

ऑटो मार्केट में डेंटर ने देसी कट्टे से खुद गोली मारकर की खुदकुशी

Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
ऑटो मार्केट में डेंटर ने देसी कट्टे से खुद गोली मारकर की खुदकुशी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ऑटो मार्केट की दुकान नंबर 208 में सोमवार रात डेंटिंग का काम करने वाले 24 वर्षीय राहुल ने देसी कट्टे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने बताया कि उसने मानसिक परेशानी के चलते यह कदम उठाया है। पुलिस ने इस बारे में इत्तफाकिया कार्रवाई की है।

पड़ाव के पास कुम्हरान मोहल्ला के प्रदीप ने बताया कि उसका भाई राहुल अविवाहित था और वह ऑटो मार्केट में डेंटिंग का काम करता था। वह शाम को सात बजे घर से खाना खाकर दुकान पर गया था। मैंने एक घंटे बाद फोन किया तो उसने कहा कि आधे घंटे में आ रहा हूं। वह काफी देर नहीं लौटा तो उनके पिता जगदीश दुकान पर पहुंचे। सूचना मिलने पर मैं भी मौके पर पहुंचा। वहां देखा कि दुकान में खून बिखरा था और राहुल फर्श पर मृत पड़ा था। उसने देसी कट्टे से खुद को कनपटी पर गोली मार ली। गोली पार निकल गई। उसने बताया कि राहुल कई दिनों से मानसिक तौर पर परेशान था। उसने कहीं से देसी कट्टे का प्रबंध करके खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव के पास देसी कट्टा पड़ा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को सिविल अस्पताल में किया गया। पड़ाव चौकी इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि इस बारे में इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed