फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पूर्व मंत्री छत्रपाल के फूफा की छेड़खानी का विरोध करने पर पीट-पीट कर हत्या

पूर्व मंत्री छत्रपाल के फूफा की छेड़खानी का विरोध करने पर पीट-पीट कर हत्या

Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मंत्री छत्रपाल के फूफा की छेड़खानी का विरोध करने पर पीट-पीट कर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौंद/हिसार।
गांव धर्मखेड़ी में पूर्व मंत्री छत्रपाल के फूफा मांगेराम की छेड़खानी का विरोध करने पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 70 वर्षीय बुजुर्ग मांगेराम की पुत्रवधू घर के बाहर पानी भर रही थी। एक व्यक्ति ने छेड़छाड़ की तो मांगेराम विरोध जताने घर के बाहर आए थे। पुलिस ने आरोपी दो सगे भाइयों आजाद और हमीर के खिलाफ छेड़छाड़ और हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक मांगेराम के बेटे विरेंद्र ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उनकी पत्नी घर के बाहर बनी टंकी से पानी निकाल रही थी। उसी समय उनके पड़ोसी आजाद सिंह ने मेरी पत्नी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उन्होंने विरोध करते हुए आवाज लगाई तो मेरे पिता मांगेराम घर से बाहर आए। अपनी पुत्रवधू को छुड़वाने की कोशिश की तो बाहर खड़े आजाद ने अपने भाई हमीर सिंह ने कहा कि ये बूढ़ा फिर से परेशान करेगा। आज इसको जान से मार दे। इतना कहते ही आजाद ने मेरे पिता मांगेराम को लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया। बुजुर्ग होने के कारण मेरा पिता जमीन पर गिर गए। इसके बाद भी हमलावर लगातार उन्हें पीटता रहा। उन्हें सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल मांगेराम को हांसी के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर रविवार रात करीब 10 बजे डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


आजाद और गांव के पंच हमीर के खिलाफ छेड़खानी, हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्रह्लाद सिंह, चौकी प्रभारी बास, नारनौंद हिसार

हमें सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा : छत्रपाल
भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. छत्रपाल ने कहा कि दुखद घटना है। पहले सामाजिक तानाबाना काफी मजबूत होता था, समाज बदल गया है, लोगों की सोच बदली है। हमें सामाजिक व्यवस्था को मजबूत बनाकर ऐसी घटनाओं को रोकना होगा।
ग्रामीणों की मांग, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चले केस
हत्या से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों का मानना है कि नशे के कारण एरिया में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। क्राइम कंट्रोल के लिए बास चौकी बनाई गई थी। लोगों की मांग है कि अपराधी को कड़ी सजा दिलवाने के लिए इस केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाए। गांव के लोगों की पंचायत बुलाकर आपसी भाईचारा मजबूत करने का काम करेंगे।

युुवाओं को जागरूक करेंगे : सरपंच
गांव की सरपंच मुकेश देवी ने कहा कि घटना निंदनीय है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए गांव के युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करेंगे। गांव में भाईचारा बढ़ाने के लिए सेमिनार कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed