{"_id":"59ea4ba14f1c1bca678b68e7","slug":"71508527009-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसोसिएशन प्रधान के पंप पर कारिंदे पर कस्सी से हमला कर 15 हजार लूट ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसोसिएशन प्रधान के पंप पर कारिंदे पर कस्सी से हमला कर 15 हजार लूट ले गए
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले के गांव काबरेल के भरत सिंह फिलिंग स्टेशन पर दिवाली की रात बोलेरो सवार चार बदमाश कारिंदे पर हमला कर 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पेट्रोल पंप एसोसिएशन के जिला प्रधान राजकुमार पंप के संचालक हैं। उन्होंने आदमपुर थाना में लूटपाट का केस दर्ज करा दिया है।
सलेमगढ़ ने बताया कि वीरवार रात करीब 12 बजे गांव काबरेल स्थित उनके भरत सिंह फिलिंग स्टेशन पर चार-पांच युवक बोलेरो गाड़ी में आए और पेट्रोल डलवाने का बहाना बनाकर दरवाजा खुलवा लिया। उन्होंने पंप के कारिंदे विजेंद्र, रवि पर हमला कर दिया। बदमाशों ने विजेंद्र को कस्सी मारकर जान से मारने की कोशिश की। इस हमले में विजेंद्र के सिर में गंभीर चोट लगी। संचालक ने वारदात की सूचना मिलते ही 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल विजेंद्र को आदमपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। घायल को शुक्रवार सुबह आदमपुर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला करने वालों में रवि, विक्रम, सुभाष और एक अन्य शामिल हैं। सलेमगढ़ ने कहा कि पंप के कारिंदों पर हमले, लूटपाट की वारदात दिनों-दिन बढ़ती जा रही हैं। इससे पहले भी जिले में ऐसी कई वारदात हो चुकी हैं, जिसको लेकर जिला प्रशासन से मिलकर सुरक्षा की गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन फिर भी आपराधिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। अगर ऐसा ही होता रहा तो संचालक अपना पंप कैसे चला पाएंगे। उन्होंने मांग की कि इस मामले में सभी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घायल विजेंद्र के बयान दर्ज किए। हमलावरों ने उससे 15000 हजार रुपये लूटे हैं। मामला दर्ज कर लिया हैं। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
-पवन कुमार, थाना प्रभारी, मंडी आदमपुर।
पहले भी कई पंपों पर हो चुकी वारदात
चार महीने पहले बाइक सवार दो बदमाश चौधरीवास के एक पंप से 2.65 लाख रुपये लूट ले गए थे। बदमाश बाइक पर पहुंचे थे और फिर उनमें से एक केबिन में घुस गया था। उसने पिस्तौल तानकर कर्मचारी से नकदी छीन ली थी और वे फिर फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसके अलावा बदमाश बालसमंद के एक पंप पर फायरिंग कर मालिक से एक करोड़ की चौथ वसूलने की धमकी दे गए थे। इस प्रकरण में कुछ आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसके अलावा पिछले दिनों मंगाली के कृष्ण फिलिंग स्टेशन पर देर रात कारिंदे ने तेल डालने से इनकार किया था। इससे से गुस्साए बाइक सवार तीन युवकों ने कारिंदे को हमला कर घायल किया था। पुलिस तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।