फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   70 lac fraud in HCS, fraud by name of chief minister, Haryana Chief minister, Hisar

एचसीएस लगवाने के नाम पर 70 लाख हड़पने वाला गिरफ्तार

Wed, 29 Jun 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार Updated Wed, 29 Jun 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
70 lac fraud in HCS, fraud by name of chief minister, Haryana Chief minister, Hisar
Jail

सिविल लाइन थाना पुलिस ने स्पेशल कोटे में एचसीएस लगवाने के नाम पर एमडीयू के एक प्रोफेसर से 70 लाख रुपए ठगने के आरोपी सेक्टर 9-11 के सत्यवीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने इस संबंध में 14 मई को केस दर्ज किया था।

विज्ञापन


रोहतक निवासी एमडीयू के लेक्चरर स्वरूप सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि सेक्टर 9-11 निवासी सत्यवीर सिंह और भिवानी निवासी करतार सिंह ने उन्हें स्पेशल कोटे के तहत एचसीएस लगवाने का झांसा देकर 70 लाख रुपये हड़प लिए। उसकी सेना में सर्विस के दौरान भिवानी के करतार सिंह से जान-पहचान हुई थी। बाद में दोनों सेना से रिटायर हो गए।
विज्ञापन


करतार सिंह ने दिसंबर 2005 में उसे एक दिन भिवानी के गांव हंसावास के सत्यवीर सिंह से मिलवाया था और करतार सिंह उसके गांव में शादीशुदा है। उसने कहा कि सत्यवीर एक आरएसएस नेता का नजदीकी है और उसके सीएम के एक ओएसडी से घनिष्ठ संबंध हैं। सत्यवीर उसे स्पेशल कोटे में 1.10 करोड़ रुपये में एचसीएस लगवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उनके झांसे में आ गया था और उनको 70 लाख रुपये दे दिए थे। बाकी 40 लाख रुपये के बदले ब्लैंक चेक ले लिया था और कुछ खाली कागजात पर साइन करा लिए थे। फिर वे उसे टरकाने लगे। उसने दबाव बनाया तो उल्टा खाली ब्लैंक चेक और हस्ताक्षरयुक्त खाली कागजात के बल पर उसी के खिलाफ यहां सिविल लाइन में धोखाधड़ी का केस दर्ज करा दिया। तब उसकी आंख खुली और केस दर्ज कराया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सतबीर सैनी ने बताया कि आरोपी सत्यवीर सिंह को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed