{"_id":"5ca500cfbdec22142f01b546","slug":"61554317519-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से किया जबरदस्ती का प्रयास, मना करने पर की पिटाई, घायल हुई तो ऑटो से घर छोड़ हुआ फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से किया जबरदस्ती का प्रयास, मना करने पर की पिटाई, घायल हुई तो ऑटो से घर छोड़ हुआ फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। एक युवती से जबरदस्ती करने पर युवती ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान वह घायल हो गई तो युवक उसे ऑटो में बैठाकर घर के बाहर छोड़ गया। परिजनों ने घायलावस्था में युवती को नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया है। उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित के पिता का आरोप है कि आरोपी युवक कई दिनों से उसकी बेटी का पीछा कर उसे परेशान कर रहा था।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती के पिता ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ रहते हैं। उसकी बेटी छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है। मंगलवार शाम को वह ट्यूशन पढ़ाकर घर लौट रही थी तो पड़ोस के एक युवक ने उसका रास्ता रोक लिया। युवक ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस युवक के तीन दोस्त बाइक पर आए और उसकी बेटी को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर ले गए। उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वे उसे पुराने रेलवे ओवरब्रिज के पास ले गए, जहां पर युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। उसकी बेटी ने विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उसके सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। युवती के पिता ने बताया कि बेहोशी की हालत में ही आरोपी युवक उसकी बेटी को ऑटो से घर के बाहर छोड़ कर फरार हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां होश में आने पर उसने आपबीती बताई। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है और पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।