फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बाइक सवारों ने दो दिन में चार से झपटे पर्स व मोबाइल

बाइक सवारों ने दो दिन में चार से झपटे पर्स व मोबाइल

Sun, 06 Jan 2019 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:53 AM IST
विज्ञापन
बाइक सवारों ने दो दिन में चार से झपटे पर्स व मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर में बीते दो दिन में महिलाओं से झपटमारी की चार वारदात सामने आई हैं। सभी वारदात में बाइक सवार अज्ञात तीन लोगों ने महिलाओं से पर्स व मोबाइल झपट लिए हैं। सभी वारदात भीड़भाड़ एरिया में अंजाम दी गई हैं। मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक सवारों द्वारा लगातार की जा रही झपटमारी की वारदात के बाद भी पुलिस उनको पकड़ने में कामयाब नहीं हो पाई है।
केस नं. 1 : सहेली के साथ पार्लर से घर जाते समय झपटा पर्स
अनाज मंडी चौकी पुलिस को दी शिकायत में 12 क्वार्टर वासी युवती रेखा ने बताया कि वह सेक्टर-14 में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करती है। शुक्रवार को ही उसे दिसंबर की तनख्वाह मिली थी। शाम को छह बजे के करीब वह अपनी एक सहेली के साथ पार्लर से घर जा रही थी। जब वह सेक्टर-14 के गेट पर ट्रैफिक थाना के सामने पहुंची तो पीछे से एक बाइक पर तीन लोग आए और उसके हाथ से पर्स झपट लिया। इसी बीच उसका फोन भी हाथ से गिर गया। तीनों युवक पर्स छीनने के बाद वहां से फरार हो गए। रेखा के पर्स में 10 हजार की नकदी, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड व अन्य जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

केस नं. 2 : बीच बाजार युवती से झपटा पर्स
सब्जी मंडी चौकी पुलिस को दी शिकायत में शिव नगर वासी रामेश्वर ने बताया कि वह वीरवार शाम को साढ़े छह बजे अपनी बेटी रेखा के साथ बाजार में खरीदारी करने गए हुए थे। जब वह शाम को घर लौट रहे थे तो गोविंदगढ़ बाजार में पीछे से आए तीन बाइक सवारों ने उसकी बेटी रेखा के हाथ से पर्स झपट लिया। पर्स में 12 हजार की नकदी, मोबाइल व अन्य जरूरी कागजात थे। तीनों युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। इसके बाद वह गली में से होते हुए वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले हो चुकी हैं ये दो वारदात
इससे पहले भी दो महिलाओें से झपटमारी की वारदात सामने आ चुकी हैं। जवाहर नगर वासी संतोष कुमारी से बाइक सवार वीरवार शाम को छह बजे फोन झपटकर फरार हो गए थे। दूसरे मामले में मॉडल टाउन वासी कनक वर्मा से काले रंग की बाइक पर आए दो लोग फोन झपटकर ले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed