{"_id":"5c25289ebdec2257114a9225","slug":"61545939102-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारात में हुई कहासुनी को लेकर चार पर कुल्हाड़ी से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारात में हुई कहासुनी को लेकर चार पर कुल्हाड़ी से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। बारात में हुई आपसी कहासुनी को लेकर गांव न्याणा में चाचा-भतीजों पर हमला कर दिया। इस हमले में न्याणा वासी सतपाल उसके भतीजे सुमित, अभिषेक व सोमबीर घायल हो गए। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में न्याणा वासी सतपाल ने बताया कि वह 25 दिसंबर को गांव पनिहार में एक शादी में गया था। वहां पर उसकी न्याणा वासी सतीश के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद 26 तारीख को शाम पांच बजे उनका भतीजा सुमित गांव में चक्की पर आटा पिसवाने गया तो सतीश व उसका भाई सतीश उससे झगड़ा करने लगे। इसके बाद सुमित ने इस बारे में फोन करके अपने चाचा सतपाल को बताया। जब सतपाल वहां पर पहुंचा तो आरोपी सतीश, नवीन व सतीश की पत्नी ने उस पर कुल्हाडे़ से वार कर दिया। इसके बाद जब उनके भतीजे सोमबीर व अभिषेक झगड़े की बात सुनकर वहां पहुंचे तो तीनों ने उनको भी लाठी डंडो से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से उन्हें अग्रोहा रेफर कर दिया गया। सदर थाना पुलिस ने इस मामले में न्याणा वासी सतीश, नवीन व सतीश की पत्नी रिना के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।