{"_id":"5b2fecaa4f1c1b36208b4df4","slug":"61529867434-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए पति व ससुराल पक्ष के लोग कर रहे थे परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए पति व ससुराल पक्ष के लोग कर रहे थे परेशान
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरवाला। नवविवाहिता को दहेज कम लाने का ताना मार कर परेशान करने व घर से निकालने के मामले में पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिन आरोपितों पर पुलिस ने विवाहिता सरला देवी की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। उनमें जिला सोनीपत के गांव अकबरपुर बरोटा निवासी सरला का पति संदीप, सास गुड्डी, जेठ सुनील, जेठानी प्रियंका व इनकी पड़ोसन दाकोरी और दाकोरी का पति शामिल हैं। पुलिस को दी शिकायत में शहर के वार्ड 19 की रहने वाली सरला देवी ने कहा है कि 30 नवंबर 2017 को उसकी शादी संदीप से हुई थी। शादी के दिन से ही संदीप और उसके परिवार वाले उसे कार न लाने के कारण व कम सोना लाने के कारण परेशान कर रहे थे। इन लोगों ने उसकी ज्वेलरी को नकली बता कर छीन लिया। इन लोगों ने मुझे धमकी देकर कहा कि उन्होंने तो गाड़ी के लिए गेट भी चौड़ा करवा लिया अगर तुम लोग 7-8 लाख रुपये की गाड़ी नहीं दे सकते तो सरकारी नौकरी वालों से शादी नहीं करनी चाहिए थी। आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसे घर से निकालने की कोशिश की ऐसे में उसने 1091 पर कॉल करके हरियाणा पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस वालों ने आकर इन्हें समझाया और घर में रखने के लिए कहा। इसके बाद इन लोगों ने उसे घर में बंदी बना लिया व उसे बार बार सुसाइड के लिए उकसाया। सरला देवी ने आरोप लगाया है कि संदीप ने उससे कहा कि तुम्हें इतना परेशान करूंगा कि तुम या तो सुसाइड कर लोगी या घर छोड़कर भाग जाओगी। अगर नहीं भागी तो बहुत भयंकर मौत मारूंगा। विवाहिता का आरोप है कि उसकी सास गुड्डी, जेठ सुनील, जेठानी प्रियंका ने धमकी देते हुए कहा कि उन्होंने पहले भी खून कर रखा है और अब वे उसे भी मार देंगे या बदनाम करके मरने के लिये मजबूर कर देंगे। विवाहिता ने कहा कि उसकी ससुराल के सामने घर के पड़ोसी दाकोरी देवी और उसके पति ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।