{"_id":"5a3c0f2c4f1c1bee688c333b","slug":"61513885484-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरी रोड पर बाबा ने छह साल के बालक के साथ किया कुकर्म..........","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैमरी रोड पर बाबा ने छह साल के बालक के साथ किया कुकर्म..........
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। कैमरी रोड की एक कॉलोनी में बुधवार को छह साल के एक बालक के साथ 37 वर्षीय बाबा विचार पुरी ने कुकर्म कर डाला। मां-बाप शाम को लौटे तो बच्चा सहमा हुआ था। उसने प्यार से पूछने पर बताया कि बाबा ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर नामजद बाबा को गिरफ्तार किया है।
कैमरी रोड का एक आदमी वीरवार को आजाद नगर चौकी में पहुंचा और शिकायत दी कि बाबा विचार पुरी ने उसके छह साल के बेटे के साथ गलत काम किया है। बच्चे ने उनको बताया है कि बाबा उसको बहला-फुसलाकर छत पर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। वह रोने लगा तो उसने उसका मुंह बंद कर दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आजाद नगर चौकी के एएसआई सुरेश पाल की टीम ने सिविल अस्पताल में बालक की मेडिकल जांच कराई, जिसमें उससे कुकर्म की पुष्टि हो गई। सदर थाना पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर नामजद बाबा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।