फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   धुएं में उड़े रात 9.30 तक पटाखे जलाने के आदेश

धुएं में उड़े रात 9.30 तक पटाखे जलाने के आदेश

Sat, 21 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
धुएं में उड़े रात 9.30 तक पटाखे जलाने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दिवाली पर देर शाम 6:30 से 9:30 बजे तक ही पटाखे जलाने के आदेश धुएं में उड़ते दिखाई दिए। शहर में रात एक बजे तक पटाखों का शोर सुनाई दिया। सेक्टर एरिया में सबसे अधिक पटाखे चलाए गए। एक अनुमान के अनुसार करीब चार करोड़ के पटाखे जलाए गए हैं। औपचारिकता पूरी करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
इस बार पटाखे जलाने के लिए केवल तीन घंटे का समय दिया गया था। इसके लिए प्रशासन की ओर से बड़े दावे किए गए थे। इसमें धारा 144 लागू की गई थी। प्रशासन इन आदेशों को पूरी तरह से लागू करने में नाकाम रहा। लोगों ने आदेशों को ठेेंगा दिखाते हुए तय समय सीमा के बाद भी देर रात तक पटाखे फोड़े। रात करीब एक बजे तक पटाखे छोड़े जाते रहे। शहर में सबसे अधिक पटाखे सेक्टर एरिया में चलाए गए। सेक्टरवासियों की ओर से इस बारे में पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन किया गया। यहां फोन लगातार व्यस्त बताया गया। परेशान लोगों ने मीडिया को भी इस बारे में अवगत कराया। रात एक बजे तक पटाखे जलाए गए।
विज्ञापन

पिछले साल के मुकाबले कम हुई खरीद
अगर खरीद की बात करें तो इस बार पटाखों की खरीद पिछली बार के मुकाबले कम रही। पिछली बार करीब पांच करोड़ रुपये के पटाखे खरीदे गए थे। इस बार चानर करोड़ के पटाखे खरीदे गए। इसमें कारोबारी इसे जीएसटी व नोटबंदी से जोड़कर देख रहे हैं। कुछ लोग इसे जागरूकता मान रहे हैं। इस बार प्रदूषण ज्यादा देखने को नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण का स्तर 10 से 15 प्रतिशत कम होने का अनुमान
इस बार दिवाली की रात को गलघोंटू धुआं कम था। शुक्रवार की सुबह सैर में हवा पिछले साल के मुकाबले स्वच्छ थी। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुमान के अनुसार इस बार 10 से 15 प्रतिशत प्रदूषण दीपावली की रात कम हुआ है। बोर्ड अभी इसकी रिपोर्ट बनाने में लगा हुआ है। यह रिपोर्ट 2-3 में उच्चाधिकारियों के पास भेजी जाएगी।
144 का उल्लंघन करने पर तीन गिरफ्तार, जमानत
पुलिस की एक टीम रात को करीब साढे़ ग्यारह बजे जवाहर नगर में गश्त कर रही थी। टीम ने नवनीत, विक्की और देवांशु को आतिशबाजी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ धारा 144 का उल्लंघन करने का केस दर्ज किया। उनको बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

आतिशबाजी करते हुए 20 झुलसे
दीपावली की रात आतिशबाजी करते हुए 20 लोग झुलस गए। इनमें ज्यादातर बच्चे हैं। तलवंडी राणा का युवक बिंटू सिविल अस्पताल में दाखिल है। उसने बताया कि वह वीरवार को करीब आठ बजे पोटाश बजा रहा था कि उसका बायां पैर झुलस गया। इंदिरा कॉलोनी का नमन, कैमरी रोड एरिया का चेतन, 12 क्वार्टर एरिया का जितेंद्र कुमार, आजाद नगर का सतीश कुमार, सेक्टर-15 का आकाश कुमार, न्यू मॉडल टाउन का अंकुश, उत्तम नगर का मोहित कुमार, मुलतानी चौक एरिया की पंकज, शहर का नमन और सर्वज्ञा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed