फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   लिव इन में रहने वाले ने की हत्या-------------------

लिव इन में रहने वाले ने की हत्या-------------------

Sun, 08 Oct 2017 10:51 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
लिव इन में रहने वाले ने की हत्या-------------------
राहगीर के देखने पर ऑटो रिक्शा छोड़कर फरार हो गया आरोपी, केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली 40 वर्षीय मीना की बेरहमी से हत्या कर हाथ-पांव चुन्नी से बांधकर शव घोड़ा फार्म के पास गंदे नाले में फेंक दिया गया। एक राहगीर ने शव फेंकते देखा तो शोर मचा दिया। इस पर आरोपी घबराकर अपना ऑटो रिक्शा छोड़कर फरार हो गया। सदर थाना पुलिस ने राजकुमार के खिलाफ हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार रोहतक की मीना की शादी फतेहाबाद के राकेश के साथ हुई थी। राकेश का निधन हो चुका है। उनके चार बच्चे हैं। पति की मौत के बाद मीना की पड़ोसी राजकुमार उर्फ राजू के साथ नजदीकियां बढ़ गई। फिर वे दोनों यहां आकर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पीरांवाली का जोगिंद्र रविवार तड़के चार बजे साउथ बाईपास से गुजर रहा था। उसने देखा कि सड़क के किनारे एक ऑटो खड़ा है। उसने ऑटो की चाबी निकाल ली। उसने नाले की तरफ देखा तो एक आदमी महिला का शव नाले में फेंका रहा था। उसने शोर मचाया तो वह आदमी ऑटो छोड़कर फरार हो गया। उसके साथ एक बच्चा था। युवक ने बाद में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बाहर निकाला। महिला के हाथ और पांव चुन्नी से बंधे हुए थे।
विज्ञापन


मर्डर कहीं और कर फेंकी डेड बॉडी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। हत्या करने के बाद शव को ऑटो में साउथ बाईपास पर लाया गया और उसे गंदे नाले में फेंक दिया। ऑटो में गद्दे, रजाई, बाल्टी, कैरेट और कुछ घरेलू सामान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाकी गेट पर कटा था चालान
पुलिस को ऑटो से कुछ कागजात बरामद मिले हैं। जिससे पता चलता है कि ऑटो का रजिस्ट्रेशन करनाल जिले से है। इसके अलावा एक चालान मिला है, वह कुछ दिन पहले तलाकी गेट पर कटा था। पुलिस चालान को देखकर यह अंदाजा लगा रही है कि हत्या करने वाला आदमी महिला के साथ हिसार में ही कहीं रहता था।


महिला के शरीर पर चोट के निशान
महिला को बेरहमी से पीटा गया था। उसकी जांघ, कोहनी, बाएं गाल, होंठ और शरीर के अन्य भागों पर चोट के निशान हैं। गले पर भी चोट के निशान हैं। गला चुन्नी से जकड़ा था और उसके हाथ-पांव भी चुन्नी से बांध रखे थे। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. आरके कामरा ने बताया कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई प्रतीत हुई है। फिर भी विसरा लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। रिजल्ट आने पर तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी।

वर्जन
महिला की हत्या के आरोप में राजकुमार उर्फ राजू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उसके बाद हत्या की वजह स्पष्ट हो पाएगी।
- देवेंद्र सिंह नैन, एसएचओ सदर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed