फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   दिन में हुई कहासुनी, शाम को 30-35 युवकों ने किया जानलेवा हमला, फैलाई दहशत

दिन में हुई कहासुनी, शाम को 30-35 युवकों ने किया जानलेवा हमला, फैलाई दहशत

Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
दिन में हुई कहासुनी, शाम को 30-35 युवकों ने किया जानलेवा हमला, फैलाई दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। भगवान परशुराम जन कल्याण संस्थान के मुख्य संयोजक ज्योति प्रकाश कौशिक व उनके परिवार पर फाग की शाम को 30-35 युवकों ने हमला कर दिया। इन युवकों ने घर में खूब तोड़फोड़ की। घर के बाहर खड़ी गाड़ी व स्कूटी को तोड़ डाला तो घर के शीशों पर भी पथराव किया।
खौफनाक मंजर देख कर भयभीत हुए परिजनों का कहना था कि आरोपियों ने दरवाजा तोड़ने की काफी कोशिश की। मगर दरवाजा नहीं टूटा। अगर टूट जाता तो शायद जान से ही मार देते। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस को सारे मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

ज्योतिप्रकाश कौशिक ने बताया कि फाग के दौरान दोपहर को उनके पड़ोस में ही रहने वाला राजकुमार गुज्जर अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी दौरान जब वह आपस में फाग के शोरगुल में आवाज कर रहे थे तो राजकुमार ने आपत्ति जताते हुए उसके साथ कहासुनी। उस दौरान तो मोहल्ले का मामला होने के कारण पड़ोसियों ने बीचबचाव कर उन्हें छुड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाश रिवाल्वर तक लिए हुए थे हाथों में
कौशिक का आरोप है कि वह शाम को अपने काम में लगे हुए थे। इसी दौरान अचानक राजकुमार, उसका भाई और 30 से अधिक बदमाशों ने आकर ताबड़तोड़ उनके घर पर हमला कर दिया। इन लोगों के हाथों में लाठी-डंडे, पत्थर, गंडासी, लोहे की रॉड से लेकर रिवाल्वर तक थे। इन्होंने घर के बाहर रखे सामान को तोड़ना शुरू कर दिया। खिड़कियों के शीशे तोड़ डाले। बाहर खड़ी गाड़ी और स्कूटी को तोड़ दिया। घबराए परिजनों ने दरवाजा बंद किया तो इन लोगों ने दरवाजे को भी तोड़ने की कोशिश की। उन्होंने 100 नंबर पर कॉल की। मगर फोन नहीं मिल पाया। इसके बाद भाई को फोन किया तो उन्होंने चौकी में सूचना दी। इसके बाद मिलगेट थाना से पुलिस पहुंची। मगर तब तक आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बाद में पुलिस ने ज्योतिप्रकाश की शिकायत पर राजकुमार गुज्जर, उसके भाई सहित 30-35 युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, घर में घुसकर जानलेवा हमला करने सहित कई आरोपों में केस दर्ज कर लिया।

संस्था सदस्यों ने की सख्त कार्रवाई की मांग
भगवान परशुराम जनकल्याण संस्थान के महासचिव नवनीत कुमार, संरक्षक ओमप्रकाश शर्मा, सह-संयोजक मोहित शर्मा, मनोज कुमार, नवीन अंगीरस, बजरंग कौशिक सहित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने इस घटना पर गहरा रोष प्रकट करते हुए पुलिस प्रशासन से सभी आरोपियों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन को आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व परिवार की सुरक्षा के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।


ज्योतिप्रकाश की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- कंवर सिंह, प्रभारी, एचटीएम थाना पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed