फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सक के खिलाफ शिक्षा विभाग में कार्यरत युवती से रेप का केस दर्ज

नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सक के खिलाफ शिक्षा विभाग में कार्यरत युवती से रेप का केस दर्ज

Sun, 11 Nov 2018 01:04 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के दंत चिकित्सक के खिलाफ शिक्षा विभाग में कार्यरत युवती से रेप का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। नागरिक अस्पताल में दंत चिकित्सक डॉ. सुंदर के खिलाफ शहर की एक कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय युवती ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ रेप करने का केस दर्ज कराया है। युवती शिक्षा विभाग में कार्यरत है और घटना 2009 से शुरू हुई है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी दंत चिकित्सक सुंदर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 328, 323 व 506 के तहत केस दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। आरोपी चिकित्सक शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।
इलाज करवाने गई, उसके बाद लगातार होती रही बातचीत
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह इंग्लिस में एमए कर चुकी है और अब वह शिक्षा विभाग में कार्यरत है। वर्ष 2009 में वह दांत का इलाज करवाने के लिए नागरिक अस्पताल गई थी। वहां पर चिकित्सक सुंदर ने इलाज के बाद उसे अपना मोबाइल नंबर दिया और कहा कि किसी तरह की कोई दिक्कत हो तो संपर्क कर लेना। इसके बाद दोनों में लगातार बातचीत होने लग गई। युवती के अनुसार आरोपी सुंदर उसे दवाई देने का बहाना बनाकर उसे अपने घर पर ले गया। वहां पर आरोपी ने उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब युवती को होस आया तो आरोपी ने उससे कहा कि उसने उसकी वीडियो बना ली है। अगर किसी को इस बारे में बताया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी लगातार धमकी देकर उससे रेप करता रहा।
विज्ञापन

इसी साल मार्च में निजी होटल में ले जाकर भर दी मांग
आरोपी मार्च 2018 में भी उसे एक निजी होटल में ले गया और वहां पर युवती की मांग भरकर और उसे माला पहनाकर उसकी फोटो खींच ली और कहा कि अब हमारी शादी हो गई है। अब तुम मुझ पर रेप का केस नहीं दर्ज करवा सकती। युवती के अनुसार अपने साथ हो रही घटना के बारे में उसने अपने परिजनों को बताया। उसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शिकायत के अनुुसार आरोपी ने उसकी सारी तनख्वाह भी हड़प ली है। आरोपी शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी डॉ. सुंदर के खिलाफ रेप व धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
-इंस्पेक्टर सुनीता, महिला थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed