{"_id":"5b32948b4f1c1b53268b81ae","slug":"51530041483-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की के नाम से फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट,चार गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़की के नाम से फेसबुक पर बनाया फर्जी अकाउंट,चार गिरफ्तार
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिसार। महिला थाना पुलिस ने लड़की के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर उस पर फोटो पोस्ट करने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार होने वालों में दो लड़कियां भी शामिल है। गिरफ्तार युवा बीए, बीएड, एमए पास हैं।
महिला थाना प्रभारी सुनीता ने बताया कि सात मार्च को शहर की एक लड़की ने पुलिस को शिकायत दी कि फेसबुक पर उसके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इस अकाउंट पर उसको बदनाम करने के लिए उसकी पर्सनल फोटो भी पोस्ट की हुई है। शिकायत के अनुसार लड़की ने बताया कि उसकी फोटो का फेसबुक के माध्यम से गलत प्रयोग किया जा रहा है। उसे शक है कि ऐसा करने वाले उसके नाम से लोगों से ठगी भी कर सकते है। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज करके करके साईबर क्राइम टीम को भेज दिया था। साइबर टीम ने फेसबुक आईडी को खंगाल कर आरोपियों का पता लगा लिया। इस पर कार्रवाई करते हुए महिला पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार होने वालों में नरवाना से बलविंद्र सिंह, चंद्रशेखर व हिसार से सरिता सैनी व सोनू जोशी शामिल है। सभी आरोपी भजन कीर्तन मंडली में काम करने वाले है। पुलिस ने चारों आरोपियों का फोन जब्त करके अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। चारों आरोपी बीए, बीएड व एमए तक पढ़े हुए है।
विज्ञापन