{"_id":"5aecc00f4f1c1b58098b7e5d","slug":"51525465103-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने होटल और महिला थाना के सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस ने होटल और महिला थाना के सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली
Updated Sat, 05 May 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
विजिलेंस ने हनी ट्रैप प्रकरण में जांच आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार को बाईपास के एक होटल और महिला थाने के सीसीटीवी की फुटेज कब्जे में ली। साथ ही टीम ने होटल का जनवरी से अब का रिकॉर्ड खंगाला है। विजिलेंस को जांच में पता चला कि सिरसा की युवती होटल में अलग-अलग चार लोगों के साथ गई थी। वहीं महिला थाना की तत्कालीन प्रभारी सरोज बाला का कोई सुराग नहीं मिला है।
विजिलेंस के डीएसपी शरीफ सिंह की टीम ने बाईपास के एक होटल में छापा मारा। पुलिस ने वहां का रिकॉर्ड खंगाला और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली। जांच करने पर पता चला कि सिरसा की युवती वहां अलग-अलग समय में गई है। वह युवती खुद का अलग-अलग नाम बताती रही है। उसने अलग-अलग समय में चार लोगों के साथ कमरे में समय गुजारा है। विजिलेंस ने कमरा बुक कराते समय दी गई आईडी नोट कर ली है। 22 साल की युवती 54 साल के टीचर के साथ 25 फरवरी को गई थी। टीचर यह पहले ही कह चुका है कि युवती उसे फोन पर बात कर 25 फरवरी को होटल में ले गई थी। वहां से आने के दो घंटे बाद महिला थाना प्रभारी सरोज बाला का फोन उसके पास आया था। उसने कहा था कि एक युवती ने तुम्हारे खिलाफ रेप की शिकायत दी है, थाने में आ जा। टीचर ने कहा था कि वह थाने में गया तो उससे 2.60 लाख रुपये ऐंठ लिए गए थे। दूसरी तरफ महिला थाना की तत्कालीन प्रभारी सरोज बाला का कोई सुराग नहीं मिला है।
70 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था महिला थाना एसएचओ के ड्राइवर को
विजिलेंस ने पिछले शनिवार को डाबड़ा चौक के पास के एक होटल के मैनेजर राजेश कुमार की शिकायत पर महिला थाना एसएचओ सरोज के ड्राइवर सुरेंद्र को 70 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा था। टीम ने थोड़ी देर बाद बिचौलिए योगेश को गिरफ्तार किया था। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि रेप का केस रफा-दफा करने के लिए उसने राजेश से 70 हजार रुपये लिए थे। उसे व योगेश को पांच-पांच हजार रुपये मिलने थे और बाकी 60 हजार रुपये सरोज के हिस्से में आने थे। विजिलेंस ने केस दर्ज किया था।