फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   मोबाइल गैलरी को बनाया निशाना-----

मोबाइल गैलरी को बनाया निशाना-----

Sat, 28 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल गैलरी को बनाया निशाना-----
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
चोरों ने वीरवार रात शहर के पड़ाव चौक की तीन और कैंट के सामने की दो मोबाइल गैलरी के ताले चटका डाले। इस वारदात मेें चोरों ने पांच लाख रुपये से ज्यादा के स्मार्ट फोन और अन्य सामान चुराया। सिटी और सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हांसी के तिकोना पार्क निवासी गौरव कुमार कैंट के गेट नंबर दो के सामने कूज कलेक्शन नाम से मोबाइल गैलरी चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सुबह कैंपर वाले ने फोन पर सूचना दी कि आपकी दुकान के ताले टूटे हुए हैं। वह मौके पर पहुंचे तो शटर के सेंटर और साइड वाले ताले टूटे मिले। शटर उठाकर सामान चेक किया तो लगभग 25 स्मार्ट फोन गायब मिले। चोरों ने दूसरे फोन नहीं उठाए। मोबाइल गैलरी संचालक ने चोरीशुदा सामान की कीमत करीब साढे़ तीन लाख रुपये बताई है। चोर कूज कलेक्शन के पास की मिलिट्री मोबाइल गैलरी में भी हाथ साफ कर गए। हांसी के रूपनगर के हितेश एलावादी ने बताया कि पड़ोसी दुकानदार द्वारा फोन पर सूचना देने पर वह मौके पर पहुंचे। उनकी मोबाइल गैलरी के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर सामान चेक किया तो करीब 20 स्मार्ट फोन गायब थे। चोरों ने दूसरे फोन नहीं चुराए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
इसके अलावा चोरों ने पड़ाव चौक की तीन दुकानों के ताले चटकाए। चोर पड़ाव चौक की सुनील मोबाइल गैलरी का सेंटर लॉक तोड़कर शटर उठाकर अंदर घुसे। इस दुकान के बीच में दूसरा शटर है। चोर वहां से चार-पांच पेन ड्राइव उठा सके। दूसरे शटर में आगे काउंटर अड़ा था और जगह तंग थी। काउंटर अड़ा होने से चोर उससे आगे नहीं जा सके। श्यामलाल बाग निवासी संचालक रामनिवास को वारदात का सुबह पता चला। उसके पास की वीर कमल मोबाइल गैलरी से भी चोर पांच पेन ड्राइव चुरा ले गए। शहर की छबीलदास गली निवासी राहुल जैन ने बताया कि वह दुकान से जाते समय महंगे स्मार्ट फोन साथ ले गए थे और कहीं सुरक्षित रख दिए थे। इसलिए फोन बच गए। इसके अलावा चोरों ने उसके पास की भानु इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान का शटर उखाड़कर कांच का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और ट्यूब, बल्ब और स्पेयर पार्ट्स चुरा ले गए। सुदामा नगर निवासी दुकानदार कुलदीप कुमार ने चोरीशुदा माल की कीमत 20 हजार रुपये बताई है। बताया कि उनको सुबह साढे़ पांच बजे परिचित सुमित ने फोन पर वारदात की जानकारी दी। वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। पांचों दुकानों से चोरीशुदा माल की कीमत पांच लाख रुपये से ज्यादा की बताई गई है। सिटी और सदर थाना पुलिस ने अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी
पुलिस दोनों एरिया में चोरी की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने दुकानदारों से बात कर उनके बयान लिखे और जानकारी ली। पुलिस ने दोनों जगह पर वारदात स्थल के आसपास के कुछ सीसीटीवी खंगाले हैं। पुलिस शनिवार को और सीसीटीवी खंगालेगी, ताकि फुटेज से चोरों का कोई सुुराग मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed